newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज ग्रहों की शुभदशा आपकी राशि में दिख रही है

Horoscope Today,
मेष:
आज का राशिफल 4 सितंबर शुक्रवार को चंद्रमा का गोचर मीन राशि में हो रहा है जिससे शुभ योग बना है। इसके साथ ही बुध और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग भी निर्मित हुआ है। इन ग्रह स्थितियों में आज का दिन आपका कैसा रहने वाला है। आइए देखें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे….
आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बहुत ही खास होने वाला है। उनकी योजनाएं सफल होंगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। किसी यात्रा से लाभ होगा। दोपहर बाद में ऑफिस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। शाम के वक्‍त सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे और आपको पूर्व के निवेशों से लाभ की सूचना मिलेगी। अतिथि के आने से शुभ व्‍यय होगा और कीर्ति बढ़ेगी। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिनाई से भरा हो सकता है। ऑफिस में किसी बात पर सहयोगियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। मगर इस सबमें आपका कुछ भी नहीं बिगड़ने वाला। आज घर के उपयोग की कोई नई वस्‍तु खरीद सकते हैं। व्‍यय बढ़ सकता है और दांपत्‍य जीवन में भी खुशहाली आएगी। परिवार का माहौल सद्भावना पूर्ण रहेगा। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आज ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल न होने से कार्यों में कठिनाई आ सकती है। मन किसी बात को लेकर दुखी होगी और अनजाना भय आपको सताएगा। अगर आप राजनीति में अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं तो आज किसी काम में रुकावट आ सकती है। दोपहर के बाद स्थिति में थोड़ा सुधार होगा। अच्‍छे कार्यों से पुण्‍य मिलेगा और सिद्धि प्राप्‍त होगी। शाम के वक्‍त किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज ग्रहों की शुभ दशा से आपके सभी कार्य पूर्ण होने का संकेत मिल रहा है। जीवन साथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। अच्‍छे कार्यों को करने का मन करेगा और नौकरी करने वालों के साथ ही व्‍यापारियों को भी आज लाभ मिलेगा। किसी काम के पूरा होने से मन को शांति मिलेगी और थकान दूर होगी। आज आपको कोई उपहार का लाभ भी मिल सकता है। आज भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। लोगों के मन में आपकी छवि और भी अधिक सुधरेगी। अगर किसी डील की बात चल रही है तो उसे पूरी तरह से जांच परख लें और तभी कोई फैसला लें। आपको पदोन्नित के अवसर प्राप्‍त होंगे, लेकिन ऑफिस में आपकी तरक्‍की को देखकर सहयोगी परेशान हो सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होंगे तो मन प्रसन्‍न रहेगा। आज भाग्‍य 68 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज ग्रहों की शुभ स्थिति आपको अच्‍छा फल प्रदान कर रही है। आज आपके सोचे हुए कार्यों की पूर्ति हो सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। विदेश में रहने वाले किसी प्रियजन से कोई खुशखबरी मिल सकती है। शाम के वक्‍त कोई हंसमुख व्‍यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न रहेगा। मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने से मूड अच्‍छा रहेगा। आज भाग्‍य 83 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज आपके राशि स्‍वामी की शुभ दशा का आपको खास लाभ मिलने जा रहा है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और मान-प्रतिष्‍ठा में इजाफा होगा। आपके व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी के प्‍यार और सहयोग से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। शाम के वक्‍त आपकी कोई प्रिय वस्‍तु के खोने की आशंका है। सतर्क रहें। न किसी को उधार दें और न ही किसी से उधार लें। दोनों ही बातें आपको संकट में डाल सकती हैं। आज भाग्‍य 70 फीसदी आपका साथ देगा।
वृश्चिक:
आज दिन की शुरुआत बेहतर होगी और आप परोपकार के कार्यों में समय बिताएंगे। दूसरों की सहायता करने से जो आत्म संतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। ऑफिस में आपका कद बढ़ने से साथियों को आपसे कुछ जलन हो सकती है। शाम के वक्‍त मन ईश्‍वर की भक्ति में रमेगा और आप खुद को सुकून में पाएंगे। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज का दिन आपके लिए अशुभ हो सकता है। आपके आस-पास के खराब लोगों की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। किन्तु आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। आपका कोई प्रॉजेक्‍ट आज अटक सकता है। इससे आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। रात्रि का समय मनोविनोद में बीतेगा। मित्रों के आगमन से मन प्रसन्‍न होगा। आज भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज ग्रहों की शुभ दशा आपके कई अपूर्ण कार्यों को पूरा करवा सकती है। लेकिन घर में किसी की तबियत खराब होने की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कामों से दूर रहें। परिवार की सलाह-मशविरा से ही कोई कार्य करें तो आपको लाभ होगा। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
राशि स्‍वामी शनि की शुभ दृष्टि से आज आपको दिन की अनुकूलता प्राप्‍त होगी। मन अच्‍छे कार्य करने को होगा। सफलता मिलने से हर्ष होगा और बड़ी मात्रा में हाथ में रुपया आने से कई योजनाओं को पंख लग सकते हैं। पत्‍नी से कड़वाहट भी समाप्‍त हो जाएगी और आप दोनों मिलकर घर में कुछ मरम्‍मत का कार्य करने के बारे में सोच सकते हैं। रात्रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करेंगे। आज भाग्‍य 95 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज ग्रहों की शुभदशा आपकी राशि में दिख रही है और आपके सभी काम बनते नजर आ रहे हैं। संतान पक्ष से संतुष्टि व हर्षदायक समय है। जिन यंगस्टर्स ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सांयकाल से रात्रि का समय भी मेल-मिलाप में बीतेगा। आज भाग्‍य 88 फीसदी साथ देगा।

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://www.facebook.com/Ramesh-Joshis-Astrology-147526379347957

Related posts

अमावस्या . 4 मई 2019 शनि अमावस्या करे .

Newsmantra

DoubleTree by Hilton Pune-Chinchwad Appoints Khizer Khan as New Hotel Manager

Newsmantra

दैनिक राशिफल चंद्रमा का गुरु से योग

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More