newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी मालुम हो रहा है

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
Horoscope Today,
मेष:
आज का राशिफल 5 स‍ितंबर आज दिन भर चंद्रमा का संचार मीन राशि में होने से गजकेसरी योग का संयोग बना रहेगा। इसके साथ ही शुक्र और शनि एक दूसरे से सातवीं राशि में रहेंगे जिससे इनके बीच दृष्टि संबंध बना रहेगा। इन ग्रह योगों के बीच सितंबर का पहला शनिवार आपके लिए कैसा रहेगा आइए देखें क्या कहते हैं आपके सितारे। आज का दिन आपके लिए काफी व्‍यस्‍तता और भागदौड़ वाला हो सकता है। आपको किसी विशेष कार्य को पूरा करने में पूरा जोर लगाना पड़ सकता है। आज के दिन समाज को लेकर आपके नजरिए में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। किसी भी काम को आज सावधानी से पूरा करें। किसी प्रकार की त्रुटि होने की आशंका है। आज भाग्‍य 60 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आज ग्रहदशा आपके अनुकूल होने के कारण पूरा दिन शुभता से भरा नजर आ रहा है। आज आपको मान प्रतिष्‍ठा के साथ ही उत्‍तम संपत्ति की भी प्राप्ति होने जा रही है। चंद्रमा भी आज आपके लिए शुभफलदायी प्रतीत हो रहा है। शुभ व्‍यय बढ़ेंगे, जिससे आपका मान भी बढ़ेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में नये सहयोगी मिलेंगे। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
आपकी राशि को देखकर ऐसा लग रहा है कि आज का दिन व्‍यर्थ की भागदौड़ और किसी काम की व्‍यवस्‍था बनाने में ही निकल जाएगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। आज मेहमान घर आ सकते हैं और एक लंबे प्रवास के तरह रह सकते हैं। आपका व्‍यय भी बढ़ेगा और घर में अव्‍यवस्‍था भी बढ़ सकती है। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज चंद्रमा आपकी राशि में उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति का संकेत दे रहा है। इस योग से आज आपके रुके कार्य भी पूर्ण होंगे। आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़ने के साथ ही रचनात्‍मकता में इजाफा होगा। पर्सनैलिटी में चार चांद लग जाएंगे। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
राशि स्‍वामी सूर्य की शुभ स्थिति आपके भाग्‍य में वृद्धि का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आज आप अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से सम्‍मान मिलेगा और व्‍यापारियों का मुनाफा आज बढ़ जाएगा। सच्ची निष्‍ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। आज भाग्‍य 79 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
आज का दिन अध्‍यात्‍म की ओर आपका झुकाव रहेगा और आप धार्मिक कार्यों में व्‍यस्‍त रहेंगे। भगवान के प्रति आस्‍था बढ़ेगी और बुजुर्गों के प्रति आपके मन में सम्‍मान पैदा होगा। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें। अपने मन की बात सुनकर फैसले लें। आज भाग्‍य 67 फीसदी साथ देगा।
तुला:
आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी मालुम हो रहा है। आपको मेहनत का फल प्राप्‍त होगा और नए काम में फायदा होगा। आज का दिन आनन्द में बीतेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं। आपको आज कहीं से रुका धन भी मिल सकता है। जो आपके कई काम आसान कर देगा। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए सफलताकारक सिद्ध होने वाला है। आपको किसी अपने की मदद से खासा लाभ मिल सकता है। आपकी सलाह से कोई करीबी भी आगे बढ़ सकता है। दिन की शुभता आज आपको पूर्ण रूप से प्राप्‍त होगी। शाम के वक्‍त दोस्‍तों के घर आने से समय गपशप में बीतेगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
धनु:
आज आपके राशि स्‍वामी की शुभ दृष्टि आपको बड़ी मात्रा में धन का लाभ करवा सकती है। प्रतियोगी परीक्षा के मामलो में छात्रों को अच्‍छी खबर आज सुनने को मिल सकती है। मित्रों से आज अच्‍छी बातें सुनने को मिल सकती है। परिवार वालों का सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्‍त होगा। आपकी समस्‍याओं का स्‍थाई समाधान निकल सकता है। आज भाग्‍य 68 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आपका राशि के स्‍वामी शनि की दशा आज आपके लिए अधिक व्‍यस्‍तता का संकेत दे रही है। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज आप अपनी बिखरी चीजों को समेटने का काम कर सकते हैं। आगे आपका समय और व्‍यस्‍त होने वाला है। मित्रों का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। आज भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज ग्रहों का योग आपके भाग्‍य में वृद्धि कर रहा है। धन और कीर्ति में भी वृद्धि होगी और मित्रों की ओर से आपको सहयोग मिलेगा। माता-पिता आपके लिए मार्गदर्शका काम करेंगे। किसी मामले में जरूरी फैसला लेने में आपकी मदद करेंगे। आज शत्रुओं का नाश होगा और परिवार में खुशी आएगी। आज भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज आपकी राशि में पूर्णत: लाभ योग दिख रहा है। किसी रिश्‍तेदार की तरफ से आपको मान प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन आपके लिए मनोरथ सिद्धिकारक है। घरेलू स्तर पर भी मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। आज भाग्‍य 86 फीसदी साथ देगा।

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
https://www.facebook.com/Ramesh-Joshis-Astrology-147526379347957

Related posts

News18 Bihar Jharkhand’s Successfully Wraps Up “Baba Nagaria Se”- An Evening of Devotion and Musical Splendour

Newsmantra

CIO Association Kolkata Chapter Celebrates 6 Years with AI Adda 2025, Driving Digital Innovation Across India

Newsmantra

मिथुन आज काम बनेंगे . राशिफल 24 जून

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More