newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का पंचाग 23 मे

▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬
? *_आजका दैनिक पंचांग_* ?
*_गुरुवार, मई 23, 2019_* का पंचांग आप के लिए

तिथि पंचमी – 28:20:05 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा – पूर्ण रात्रि तक
करण कौलव – 15:27:03 तक, तैतिल – 28:20:05 तक
पक्ष कृष्ण
योग शुभ – 09:48:05 तक
वार गुरूवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय 05:26:39
सूर्यास्त 19:09:18
चन्द्र राशि धनु – 11:44:48 तक
चन्द्रोदय 23:15:00
चन्द्रास्त 09:05:59
ऋतु ग्रीष्म
हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत 1941 विकारी
विक्रम सम्वत 2076
काली सम्वत 5121
दिन काल 13:42:39
मास अमांत वैशाख
मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त 10:00:51 से 10:55:42 तक, 15:29:55 से 16:24:46 तक
कुलिक 10:00:51 से 10:55:42 तक
कंटक 15:29:55 से 16:24:46 तक
राहु काल 14:00:48 से 15:43:38 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 17:19:36 से 18:14:27 तक
यमघण्ट 06:21:29 से 07:16:20 तक
यमगण्ड 05:26:39 से 07:09:28 तक
गुलिक काल 08:52:18 से 10:35:08 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत 11:50:33 से 12:45:23 तक
दिशा शूल

दिशा शूल दक्षिण
*_चन्द्रबल_* और *_ताराबल_*

ताराबल भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

*_चन्द्रबल_* मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन

?? *_दैनिक ?राशीफल_*??

*मेष:*
आज दोपहर धनु राशि से निकलकर चंद्रमा शनि की राशि मकर में आएंगे। चंद्रमा के इस संचार से कई राशियों के लिए दिन का पहला भाग शुभ रहेगा तो किसी के लिए दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। देखिए आपके लिए दिन कैसा रहने वाला है।-
आज आप सपनों की रंगीन दुनिया में खोए रहेंगे। मन में सकारात्मक भाव रहेगा और आप प्रसन्न रहेंगे। सूझ-बूझ से काम लें तो आज अतिरिक्त धन लाभ पा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। भाग दौड़ का लाभ मिलेगा। भाग्‍य आज 85 फीसदी साथ दे रहा है।
*वृषभ:*
दोपहर बाद ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है। मध्याह्न तक किसी प्रकार से जोखिम ना लें, सतर्कता से काम करें। दोपहर के बाद का समय आपके पक्ष में रहेगा। उलझन और परेशानियों में कमी आएगी। भाग्‍य 65 प्रतिशत आपके साथ‍ है।
*मिथुन:*
दिन आपके लिए सामान्य रूप से अच्छा रहने वाला है। किसी पुराने मित्र या परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में उत्साहजनक स्थिति रहेगी। कारोबार में लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। भाग्‍य 89 फीसदी साथ देगा।
*कर्क:*
आज अचानक ही कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। शत्रु परास्त होंगे, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र की उलझनों से मानसिक थकान महसूस करेंगे। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। भाग्‍य 60 फीसदी साथ रहेगा।
*सिंह:*
कलात्मक और रचनात्मक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। इनसे आप लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें। भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा।
*कन्या:*
आज वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। दोपहर तक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उलझन पर परेशानी रह सकती है। दोपहर बाद से स्थिति में सुधार होगा। अटके कार्यों में प्रगति होगी। भाग्‍य 55 फीसदी आपके साथ है।
*तुला:*
दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य नरम रह सकता है, उर्जा की कमी महसूस करेंगे। आपकी सफलता मेहनत और लगन पर निर्भर करेगी। आरंभिक असफलता से निराश ना हों। दोपहर के बाद वाणी और व्यवहार को अधिक संयमित रखने की जरूत है। भाग्य 40 प्रतिशत साथ देगा।
*वृश्चिक:*
सितारों की स्थिति आज अनुकूल है। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति होगी। धन का लाभ मिल सकता है। जितनी मेहनत करेंगे उससे बढ़कर सफलता मिलेगी। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, मनोबल बढ़ेगा। भाग्‍य 90 फीसदी आपके साथ है।
*धनु:*
परिवार के सदस्यों और मित्रों से तालमेल बनाकर रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक विषयों में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, फायदा होगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। भाग्‍य 80 फीसदी आपके साथ है।
*मकर:*
कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी से सहयोग मिलेगा, इससे उत्‍साह में वृद्धि होगी। पुरानी समस्याओं का अंत होगा, प्रयास करते रहने से आज बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। शाम के समय दोस्तों और मित्रों के साथ गुजारेंगे। पारिवारिक मामलों में खर्च होगा। भाग्‍य 65 फीसदी आपके साथ है।
*कुंभ:*
आज ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में नहीं है, दिन सामान्य रूप से बिताएं। आज उतावलेपन में और बिना विचारे कोई बड़ा फैसला ना लें। कार्य में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा विशेष फायदेमंद नहीं रहेगी। वाद-विवाद की स्थिति से बचें। भाग्‍य 49 फीसदी आपके साथ है।
*मीन:*
लंबे समय से अटके कार्यों को आज पूरा करने का प्रयास करें, सफल होंगे। जो लोग आर्थिक निवेश करना चाहते हैं उनके लिए भी दिन अच्छा है। किसी प्रियजन से मुलाकात होने से दिन प्रसन्‍नता पूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। परिवार में खुशी मिलेगी। भाग्य 89 प्रतिशत आपका साथ दे रहा है।

? *आपका दिन मंगलमय हो* ?

Related posts

Mission Mangal box office collection set to cross Rs 100-cr mark

Newsmantra

Rhea arrested by NCB

Newsmantra

आमदनी में वृद्धि होगी

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More