newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज अचानक ही बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी

Horoscope Today,

17 फरवरी दिन बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन-रात मेष राशि में होगा। इस राशि में चंद्रमा के साथ मंगल भी मौजूद रहेंगे। इस शुभ योग का आज किन-किन राशियों को मिलेगा लाभ किन राशियों में बनें हैं शुभ संयोग देंखे।
मेष- आज का दिन मेष राशि वालों का परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे कुछ साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। लेक‍िन आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात्रि में पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 55 प्रत‍िशत
वृषभ:
आज का दिन पर‍िवारीजनों के साथ सुखद बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 60 प्रत‍िशत
मिथुन:
पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यंत शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है। भाग्‍य स्‍कोर : 64 प्रत‍िशत
कर्क:
आज अचानक ही बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें। भाग्‍य स्‍कोर : 60 प्रत‍िशत
सिंह:
राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रुका हुआ कार्य भी संपन्‍न होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार की भी संभावना है। शाम से लेकर रात का समय प्रियजनों के दर्शन व हास्य-परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। भाग्‍य स्‍कोर : 61 प्रत‍िशत
कन्या:
आज कर्मोंद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर-गृहस्थी की समस्या सुलझ जायेगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 64 प्रत‍िशत
तुला:
आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे, वाक् पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 75 प्रत‍िशत
वृश्चिक:
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय प्रियजनों से भेंट होने से मन प्रसन्‍न होगा। इसके अलावा रात में सैर-सपाटे, मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 69 प्रत‍िशत
धनु:
आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में राज्य, कोर्ट-कचेहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। हालांक‍ि इसमें आपको सफलता म‍िलेगी। लोग आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे लेक‍िन आज आपके विरूद्ध षड़यंत्र विफल हो जाएंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 54 प्रत‍िशत
मकर:
आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सांयकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 70 प्रत‍िशत
कुंभ:
आज पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सांयकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। हालांक‍ि अभी पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 55 प्रत‍िशत
मीन:
वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलैक्‍स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।

!! अवधूत चिंतन श्री गुरुदेव दत्त!!
।।ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

Related posts

Colors Bangla Cinema Presents “Bidaay Byomkesh”: A New Chapter Unfolds for the Iconic Detective for the first time on Television

Newsmantra

Farhan Akhtar aces the look as a professional boxer in Toofan

Newsmantra

Ministry of Electronics and Information Technology’s Bhashini providing multilingual access at Mahakumbh Prayagraj 2025 in 11 languages

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More