newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

मिथुन: आज शत्रुओं पर विजय सुनिश्चित है। 2 जुलाई राशिफल

दैनिक ?राशीफल ??
मेष:
आज दिन रात चंद्रमा का संचार मिथुन राशि में होगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य, शुक्र, राहु विराजमान हैं जिससे आज चतुर्ग्रही संयोग बना है। ग्रहों का यह संयोग आपके लिए कैसा रहेगा जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे…आज पराक्रम में वृद्धि का दिन है। रूके हुए सभी कार्य गति पकड़ेंगें। यात्रा से लाभ होगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। तीर्थ दर्शन से मन प्रसन्न होगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा का इजाफा होगा। विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दूर रहने वाली संतान के शुभ समाचार मिलेंगे। पर्यटन की संभावना है। भाग्य 70% साथ देगा।
वृषभ:
शेयर आदि जोखिमपूर्ण कार्य में सोच-समझकर ही पहल करें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा हो सके तो आज टाल दें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। अविवाहितों के लिए विवाह का योग है। आप नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नौकरीपेशा वालों के लिए आज का दिन शुभ है। भाग्य 65% साथ देगा।
मिथुन:
आज शत्रुओं पर विजय सुनिश्चित है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग है। दिन आनंद और उल्लास में बीतेगा। आपके सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य 75% साथ देगा।
कर्क:
आज खर्च के योग बन रहे हैं। सोच-समझकर ही धन-निवेश करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। यात्रा से परहेज करें। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। संबंधों में भावनाओ की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य में वृद्धि होने के प्रसंग उपस्थित होंगे। सामाजिक व आर्थिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। भाग्य 72% साथ देगा।
सिंह:
आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें पूर्ण लाभ की संभावना सुनिश्चित है। मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश में लाभ के प्रबल योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। उनसे लाभ भी होगा। मित्रों और स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। कला के क्षेत्र में विशेष रुचि रहेगी। भाग्य 78% साथ देगा।
कन्या:
आज कार्य व्यापार में उन्नति का दिन है। आज किया हुआ कार्य भविष्य में आपके लिए लाभप्रद होगा। बिजनस को लेकर लिया गया निर्णय आपको सफलता दिलाएगा। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं लाभ देंगी। आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में स्फूर्ति का अभाव रह सकता है। भाग्य 70% साथ देगा।
तुला:
भाग्य आज आपका साथ देने को बेताब है। कर्म करते जाएं और सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें। धन लाभ, कार्यों में सफलता, मान-सम्मान वृद्धि का योग बन रहा है। आज आपका मनोबल बढ़ेगा, कारोबार में बेहतरी आएगी। नए संपर्क बनेंगें और लाभकारी रहेंगें। आज संयम रखना बहुत आवश्यक है। खान-पान का ध्‍यान नहीं रखेंगे तो स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। भाग्य 68% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज यात्रा करने से परहेज करें। किसी से अनावश्यक वाद-विवाद अथवा चोट-चपेट की घटना चिंताओं का कारण हो सकती हैं। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है। खर्च में वृद्धि होने से आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।
धनु:
आज का दिन उन्नतिदायक है। जीवनसाथी अथवा किसी प्रिय व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा और रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग हैं। भोजन अच्छा मिल सकता है। भाग्य 55% साथ देगा।
मकर:
रूका हुआ धन प्राप्त होगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिलेगा। शत्रु एवं विरोधी आपसे दूर भागेंगे। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन होगा। संतान की पढ़ाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव हो सकता है। सगे-संबंधी एवं मित्रो से लाभ होगा। भाग्य 68% साथ देगा।
कुंभ:
सुबुद्धि के बल पर कार्य बनेंगे और कुबुद्धि के कारण कार्य बिगड़ भी सकते हैं। सोच-विचार कर बुद्धि बल का प्रयोग करें। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। आमोद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन व्यय हो सकता है। प्रवास एवं पर्यटन की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। भाग्य 62% साथ देगा।
मीन:
आज वाणी पर नियंत्रण रखेंगे तो दिन सुख-शांति से बीतेगा। अन्यथा किसी व्यक्ति से वाद-विवाद के कारण मन दुखी रह सकता है। व्यापारीवर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभलकर रहें। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें। आध्यात्मिक विचारों का पालन करें। भाग्य 60% साथ देगा।

? आपका दिन मंगलमय हो ?

Related posts

आज आपका दिन विशेष लाभदायी है

Newsmantra

Ministry of Electronics and Information Technology’s Bhashini providing multilingual access at Mahakumbh Prayagraj 2025 in 11 languages

Newsmantra

Catch the Rain Awareness Generation Campaign

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More