newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- release

बच्चों की प्रतिभा निखारने व उनके सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर करेंगे प्रयास: नवीन गोयल -लक्ष्मी गार्डन के सत्या ज्योति पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में कही यह बात

बच्चों की प्रतिभा निखारने व उनके सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर करेंगे प्रयास: नवीन गोयल -लक्ष्मी गार्डन के सत्या ज्योति पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में कही यह बात

गुरुग्राम। व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा, हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने लक्ष्मी गार्डन के सत्या ज्योति पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में कहा कि हमें बच्चों की प्रतिभा निखारने व उनके सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम व प्रयास करने होंगे। तभी बच्चों को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों को स्कूल प्रबंधन की ओर से अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने की भी सराहना की। स्कूल की प्रिंसिपल रेणु राठी को बधाई दी।

उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में रुचि लेने व अनुशासित होकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। गुरुग्राम के बच्चे बहुत ही प्रतिभावान हैं। जरूरत है तो उनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे लाने की। उन्हें मोटिवेट, प्रोत्साहित करने की। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा आगे आए, इसके लिए उन्हें सही मंच और अवसर देने के लिए हम प्रयासरत हैं। गुरुग्राम में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। प्रतिभाओं के लिए सही मंच होना जरूरी है। चाहे खेल हो या डांस, चाहे सिंगिंग हो या कोई अन्य क्षेत्र। हर क्षेत्र में यहां के बच्चे, यहां के युवाओं की प्रतिभाशाली हैं। यहां का टैलेंट मायानगरी मुंबई तक धूम मचा रहा है। योगा के क्षेत्र में बच्चों ने दुनियाभर में धूम मचा रखा है। टेलिविजन पर प्रसारित होने वाले टैलेंट शो में गुरुग्राम के बच्चों और युवाओं की प्रतिभा ने सबको पछाड़ा है। उन्होंने जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव का भी आभार जताया है, जिन्होंने शहर में पार्किंग क्षेत्रों को खाली समय में बच्चों, युवाओं के लिए खेलने के लिए तैयार कराया है। खेल का सामान भी उपलब्ध है। यह उनकी खेलों के प्रति अच्छी सोच है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर अपने बच्चों को आगे बढ़ाएंगे। हर स्तर पर उन्हें अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। इस अवसर पर एडवोकेट स्नेहा राठी, गायक राठी, एडवोकेट परविंदर राठी मौजूद रहे।

Related posts

OMCs Face Losses as Global Crude Prices Surge Past $100

Newsmantra

EPFO officials meet EPS-95 NAC members to discuss higher pension, other demands

Newsmantra

India Achieves Landmark Milestone with 50% of Power Capacity From Non-Fossil Fuel Sources by June 2025

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More