newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- release

भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव पूरे प्रदेश का कराया समान विकास : राव नरबीर भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों ने अपने स्वार्थ के लिए किया क्षेत्र का इस्तेमाल

भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव पूरे प्रदेश का कराया समान विकास : राव नरबीर भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों ने अपने स्वार्थ के लिए किया क्षेत्र का इस्तेमाल

गुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता अपने और पराये के फर्क को पूरी तरह पहचान चुकी है। भाजपा सरकार से पूर्व सत्ता संभालने वाली पार्टियों ने इस क्षेत्र को केवल अपने स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया तथा विकास केवल अपने ही क्षेत्र का कराया, किंतु भारतीय जनता पार्टी ने पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर तथा अब नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे हरियाणा का समान विकास कराया है। बादशाहपुर क्षेत्र को समस्या विहीन बनाना ही उनका उद्देश्य है।
राव नरबीर सिंह रविवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के मालिबू टाउन, नरसिंहपुर तथा मोहम्मदपुर एवीएल-36 में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। सभी स्थानों पर पूर्व मंत्री का फूलमालाओं, पगड़ी व स्मृति चिह्न के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंची नारी शक्ति ने भी राव नरबीर सिंह को समर्थन व आशीर्वाद देकर चंडीगढ़ पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

जनसभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से उनका पुराना नाता है। राजनीति में उनके परिवार की तीन पीढियां लोगों की सेवा करती आ रही है। उन्होंने जीवन में कभी भी स्वार्थ की राजनीति नहीं की तथा राजनीति को जनसेवा का माध्यम माना है। यही कारण है कि उनके मंत्रीकाल में कराए गए कार्यों के लिए लोग आज भी उन्हें याद करते हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान एक महत्वपूर्ण हथियार है। हमारा मतदान प्रतिशत कम होना स्वतंत्र लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। इसलिए मतदान के समय सौ फीसदी लोगों को मतदान करने पहुंचना है। क्योंकि जितनी अधिक ताकत आप लोग मुझे देंगे, उतनी ही अधिक मैं मजबूत होकर ताकतवर बनूंगा तथा क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करा पाऊंगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की बदौलत जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं, उसी प्रकार हरियाणा में भी लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर तथा वर्तमान में मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में समान विकास कराया जा रहा है। भाजपा से पूर्व की सरकारों ने केवल और केवल अपने-अपने इलाके को चमकाने का कार्य किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने न केवल पूरे प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को नौकरियां देने का काम किया, वहीं सभी जिलों में समान विकास भी कराया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों व कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट हैं तथा आने वाले समय में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

इस मौके पर मालिब टाउन में आरडब्ल्युए के फैडरेशन चेयरमैन निरंजन यादव, फैडरेशन सचिव विजय शिवनाथ, गीना कृष्णन, मनीता जैन, सुरेश डुंडिया, संजय सत्यव्रत, दीपक अग्रवाल, डीबी मिश्रा, राजेंद्र यादव, लाला त्यागी, सतपाल यादव, वीके खन्ना, एके सिंगल, एमके नरेश, जोगेंद्र सिंह, जसबीर सिंह, गांव नरसिंहपुर में राजपाल बेदी, नरेंद्र बेदी, बिजेंद्र बेदी, जगद बेदी, हंसराज सरपंच, दुल्लीचंद सरपंच, धर्मपाल हवलदार, रामबीर सरपंच, सुभाष प्रधान, श्रीराम सरपंच, राजेंद्र भाटी, सतबीर भाटी, फूल सिंह भाटी, चमन भाटी, सतपाल चेची, धर्मपाल चेची, तेजपाल रावत, सुखपाल रावत, सीताराम नंबरदार, अजीत तंवर, जयकिशन, रोहताश, नंदरालाल, सतपाल प्रधान, हीरालाल प्रधान, जयराज बेदी तथा एवीएल-36 में आरडब्ल्युए प्रजीडेंट बलराज सिंह, महासचिव अनुराग दूहन, उपाध्यक्ष दिनेश कोंडल, कोषध्यक्ष जतिन डेम्बला, सह सचिव रवि चौधरी व मनोज राणा समेत काफी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

Centre Completes Auction Of 9 Coal Mines, To Yield Rs 1,446 Crore Annual Revenue

Newsmantra

500 MWe Prototype Fast Breeder Reactor at Kalpakkam Achieves First Criticality

Newsmantra

PM Modi to launch over 500 rural skill development centres in Maharashtra

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More