newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU Mantra

बी एच ई एल भोपाल में  वेंडर्स मीट का आयोजन

 बी एच ई एल भोपाल में  वेंडर्स मीट का आयोजन
भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बीएचईएल में फीडर्स ग्रुप द्वारा  स्ट्रोंगर टुगेदर, विनिंग टुगेदर थीम के साथ वेंडर्स मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर से आए वेंडर्स ने सक्रिय भागीदारी की, जिसका उद्देश्य संबंधों को मजबूत करना और भविष्य की साझेदारी को बढ़ावा देना था।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि भोपाल भेल के कार्यपालक निदेशक एस एम रामनाथन, ने कहा कि वेंडर्स केवल सेवा प्रदाता नहीं हैं, बल्कि बीएचईएल की वृद्धि और सफलता के लिए महत्वपूर्ण भागीदार हैं।
उन्होंने मौजूद वेंडर्स को आश्वस्त किया कि बीएचईएल पूरी खरीद प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। भेल सम्पूर्ण खरीद प्रक्रिया को और भी सरल करने कटिबद्ध है।साथ ही उन्होंने वेंडर्स से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग करें ताकि दस्तावेजों को प्रोसेसिंग के लिए त्वरित अपलोड किए जा सकें।
फीडर्स के महाप्रबंधक रूपेश तैलंग ने वेंडर्स के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की और भेल भोपाल की प्रभावशाली प्रगति के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, आगामी वर्षों हमारे लिए अभूतपूर्व विकास का अवसर है। जैसे-जैसे भेल  का ऑर्डर बुक बढ़ता जा रहा है, हमें अपने वेंडर्स का समर्थन न केवल समय पर आपूर्ति में, बल्कि प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण में भी चाहिए ताकि हम इस गति को बनाए रख सकें और सफलता प्राप्त कर सकें।
इस आयोजन के जरिए वेंडर्स को अपने मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया, जिन्हें बीएचईएल प्रबंधन के साथ संवाद के माध्यम से हल किया गया। इस कार्यक्रम ने वेंडर्स के साथ मजबूत साझेदारी बनाने के प्रति भी भेल की प्रतिबद्धता को फिर से स्थापित किया, उम्मीद जताई जा रही है कि इस आयेाजन से भविष्य में सभी की प्रगति और सफलता सुनिश्चित होगी।

Related posts

CMD, NLC India is recognised as People-Focused CEO of the Year

Newsmantra

AAI partnered with Sri Sathya Sai Trust to support Help for 100 life-saving pediatric cardiac surgeries

Newsmantra

Young Prodigy Nabhya Bhardwaj Wins Global Astronomy Honour and PM-YUVA Literary Mentorship

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More