newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

विधायक सुधीर सिंगला की टीम की मौजूदगी में चालू हुई सीवर लाइन

विधायक सुधीर सिंगला की टीम की मौजूदगी में चालू हुई सीवर लाइन

-अशोक विहार फेज-3 से छोटू राम चौक तक डाली गई है नई सीवर लाइन

गुरुग्राम। हाल ही में 1.70 करोड़ रुपये के खर्च से अशोक विहार फेज-3 से छोटू राम चौक तक सीवर लाइन डाली गई थी, उसे बुधवार को विधायक सुधीर सिंगला की टीम की मौजूदगी में चालू कर दिया गया।

विधायक सुधीर सिंगला के निजी सचिव आरपी सिंह ने कहा कि इस सीवर लाइन से शीतला कालोनी, आयुध डिपो से आने वाली पुरानी सीवर लाइन से छोटू राम चौक पर जोड़ा गया है। इसका शीतला कालोनी के लोगों को भी लाभ मिलेगा। जलभराव से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनहित के छोटे-छोटे विषयों पर विधायक सुधीर सिंगला बारीकी से काम करते हैं। बड़ी सडक़ों से लेकर गलियों तक का निर्माण, सीवरेज लाइन, नालों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कालोनियों, सेक्टरों में सुविधाएं देने के लिए विधायक सुधीर सिंगला जी सदैव सक्रिय और तत्पर रहते हैं। वे हर काम का समय-समय पर अपडेट भी लेते रहते हैं, ताकि काम पूरे होने में देरी ना हो। निर्धारित अवधि में काम पूरे हो जाएं। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की विभिन्न कालोनियों में बिजली, पानी, सीवरेज से संबंधित जितनी भी समस्याएं विधायक के पास लोगों ने पहुंचाई हैं। उनके खुले दरबार में आई हैं, उन सभी का या तो मौके पर ही निराकरण कर दिया गया या फिर अधिकारियों को समय देकर उन कार्यों को कराया गया। इस अवसर पर विधायक की टीम से उनके निजी सचिव आरपी सिंह, अमित तंवर, कपिल अग्रवाल के अलावा परमिंदर कटारिया, सुरेंद्र सांगवान, भगत कटारिया, दयानंद, जितेंद्र, मोहन सिंह, सुरेंद्र यादव, अभय दहिया, नवाब सिंह मौजूद रहे।

Related posts

GST Council Announces Significant Rate Cuts on Insurance, Medicines, and Everyday Essentials

Newsmantra

UDAN Scheme successfully completed 6 years; Darbhanga airport emerged as top

Newsmantra

Balancing Dignity with Progress: Experts Call for Urgent Labour Law Reforms

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More