newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU Mantra

एसईसीएल ने छत्तीसगढ़ के विकास पर लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाएँ कार्यान्वित कीराजकोष में लगभग 5000 करोड़ रुपये का राजस्व का योगदान

SECL implements projects costing around Rs 250 crore on development of Chhattisgarh Contributing revenue of around Rs 5000 crore to the exchequer

एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने रायपुर  में आज मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की ।इस अवसर पर सीएमडी एसईसीएल ने छत्तीसगढ़ के सर्वोन्मुखी विकास में एसईसीएल की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि गत वर्ष एसईसीएल ने राजकोष में लगभग 5000 करोड़ रुपये का राजस्व जमा कराया था जो इस वर्ष बढ़कर लगभग 6000 करोड़ रुपये होने की आशा है । पिछले पाँच वर्षों सीएसआर के अंतर्गत एसईसीएल ने छत्तीसगढ़ के विकास पर लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाएँ कार्यान्वित की है जो शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी विकास आदि कई क्षेत्रों से सम्बंधित हैं

उन्होंने सीएसआर , रेल कॉरिडोर परियोजनाओं , एफ़एमसी प्रोजैक्ट्स आदि के ज़रिए किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों की भी जानकारी दी । । आपने कहा की  लगभग 10, 000 करोड़ की लागत से विकसित की जा रही एसईसीएल की रेल कॉरिडोर परियोजनाएँ राज्य के सुदूर अंचलों में विकास के अग्रदूत बनेंगे । इसके ज़रिए 300 किलोमीटर से अधिक के रेल नेटवर्क का विकास किया जा रहा है । सतत धारणीय विकास अंतर्गत सूरजपुर ज़िले में बिश्रामपुर एवम् भटगाँव क्षेत्र में विकसित की जा रही 40 मेगावाट की ग्राउण्ड माउण्टेड ग्रिड कनेक्टेड सोलर परियोजना कोयलांचल के सबसे बड़े सोलर प्रोजैक्ट्स में से एक हैं । कोरबा कोलफ़ील्ड्स में 3 नए ईको पार्क की स्थापना की जा रही है वहीं मानिकपुर पोखरी को ईको टूरिज्म साईट के रूप में विकसित किया जा रहा है ।

Related posts

NEWS MANTRA UPDATES

Newsmantra

SHRI KAUSHIK RAKSHIT selected for Director (Finance), The Jute Corporation of India 

Newsmantra

SECL’s Gevra coal mine to be largest in Asia;

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More