newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

पटना में भी हुआ रोजगार मेले का आयोजन, केंद्रीय मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र

पटना में भी हुआ रोजगार मेले का आयोजन, केंद्रीय मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की प्रतिबद्धता के साथ पटना के अधिवेशन भवन में भी सोमवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) की ओर से आयोजित रोजगार मेले का मुख्य अतिथि केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, एसएसबी के महानिरीक्षक पंकज दराद और पीआईबी के अपर महानिदेशक एसके मालवीय ने संयुक्त रुप से उद्घाटन किया। पटना में 319 (तीन सौ उन्नीस) अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने 25 (पच्चीस) अभ्यर्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौपा। समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। युवाओं को तेज गति से सरकारी नौकरी भी दी जा रही है। रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के तहत यह आयोजन किया गया है। मंत्री ने कहा कि युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस लाख रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Related posts

India To Make Five Small Nuclear Power Reactors Operational By 2033

Newsmantra

PM Modi Hails UPI as the Undisputed Champion of India’s Fintech Success Story

Newsmantra

Maharashtra Cabinet Approves Extending Daily Work Hours to 12

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More