newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Sports

भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई

भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2023 के जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत के लिये स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जैवलिन थ्रो में भारत के नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उनकी कड़ी मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प ने ही आज उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिस पर पूरा देश आज गौरवान्वित है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुंचें और देश का नाम रोशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।

Related posts

Usha International Sponsors State-Level Mardani Khel Competition

Newsmantra

NODWIN Gaming partners with Esports World Cup Foundation to manage media rights sales across South Asia

Newsmantra

Young Gun Shubman Gill Claims Top Spot on ICC Men’s Batting Rankings

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More