newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की जनता ने मोदी के नेतृत्व में जताया विश्वास: कल्याण सिंह चौहान

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की जनता ने मोदी के नेतृत्व में जताया विश्वास: कल्याण सिंह चौहान
तीन राज्यों में भाजपा की बंपर जीत पर बांटे लड्डू।
तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर सोहना गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सोहना गुरुग्राम, 3 दिसंबर। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत होने पर सोहना कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और ढोल नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान हरियाणा भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं जिला परिषद पूर्व चेयरमैन कल्याण सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। तीनों राज्यों में हुई जीत पर हरियाणा भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कल्याण सिंह चौहान ने कहा कि यह जीत जनता जनार्दन की जीत है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्वास की जीत है। तीनों राज्यों में हुई भाजपा की जीत से उत्साहित कल्याण सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी मुख्यालय और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि सोहना गुरुग्राम से भी सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली भाजपा मुख्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनेंगे।
हरियाणा भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कल्याण सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान से कांग्रेस का सफाया कर जनता ने भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाई है। मध्य प्रदेश में फिर से सरकार बनने पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के जनहितैषी योजनाओं से वहां की जनता खुश है। यही कारण है कि प्रदेश के विकास को ध्यान में रखते हुए लगातार मध्य प्रदेश की देवतुल्य जनता ने भाजपा का ही चयन कर रही है।
जिला परिषद गुरुग्राम वॉइस चेयरमैन ओम प्रकाश ने बताया कि चुनावी रूझानों ने भाजपा की जीत पक्की कर दी थी। धीरे-घीरे रूझान सीटों में बदलने लगे और भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल शुरू हो गया। भाजपा की जीत होने पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिला में जगह-जगह समर्थकों ने जश्न मनाया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश चौहान उर्फ मंटू ने बताया कि जनता के सिर मोदी का जादू चढ़कर बोल रहा है।
बताया कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभाओं में मिली जीत पर आज हरियाणा भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कल्याण सिंह चौहान के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। हरियाहेड़ा गांव में चौपाल के उद्घाटन एवं गढ़ी वजीदपुर गाँव में रोड का उद्घाटन किया के अवसर पर कल्याण सिंह चौहान ने बताया कि तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। मतदाताओं ने कांग्रेस को सबक सिखाया है और 2024 में भी जनता लोकसभा चुनाव में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने को उत्सुक है।  तीनों राज्यों की जनता ने भाजपा को जीताकर तय कर दिया है कि जनता अब भ्रष्टाचार नहीं विकास की बात करने वाले मोदी को पसंद करती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में विकास की बहार बह रही है। हरियाणा की जनता तीसरी बार सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने के लिए उत्सुक है।
इस मौके पर  ज़िला पार्षद श्री भगवान गाँव के सरपंच नवीन कुमार गाँव हरिहेड़ा की सरपंच श्रीमति प्रियंका बिधुड़ी, नरेश बिधुडी व इलाक़े के लोग मोजूद रहे अरुण राघव समाज सेवी घामरोज़ अशोक यादव आर डब्लू प्रधान सेक्टर 23 अमरीश भोंडसी चन्द्रपाल पटौदी बीटू बैनीवाल जयवीर नंबरदार लोहसिघानी सुनील  हारून सरपंच सचोली बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

Related posts

No Mamata or Mayawati at Congress-Led Oppn Meet

Newsmantra

NRC LIST PUBLISHED ,19 LAKH LEFT

Newsmantra

AMIT SHAH APPEAL TO STATE FOR RELIEF

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More