newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

राजगीर मलमास मेले का हुआ विधिवत समापन, तीन करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों ने किया भ्रमण

राजगीर मलमास मेले का हुआ विधिवत समापन, तीन करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों ने किया भ्रमण

पटना। मलमास मेले का मंगलवार को विधिवत समापन हुआ। इस बार तीन करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों ने मलमास मेले का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर मलमास मेला-2023 के विधिवत समापन सह सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए। राजगीर ब्रह्मकुंड के समीप आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजगीर मलमास मेला के भव्य एवं सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों, जीविका दीदियों, राजगीर तपोवन तीर्थरक्षार्थ पंडा समिति से जुड़े लोगों एवं अभियंताओं को प्रशस्तिपत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। राजगीर तपोवन तीर्थरक्षार्थ पंडा समिति की ओर से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, प्रशस्तिपत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने मुख्यमंत्री को मधुबनी पेंटिंग, जबकि पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को मलमास मेले का प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राजगीर मलमास मेला में आए श्रद्धालुओं के फीडबैक एवं मेला की महत्ता पर आधारित वृत्तचित्र एवं स्मारिका का भी विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान राजगीर तपोवन तीर्थरक्षार्थ पंडा समिति द्वारा राजगीर मलमास मेला-2023 के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई हर प्रकार की सुविधाओं की सराहना की गई। मुख्यमंत्री को बताया गया कि राजगीर मलमास मेला-2023 के दौरान 3 करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों ने मेला का भ्रमण किया। 1 करोड़ 92 लाख श्रद्धालुओं ने सप्तधारा ब्रह्मकुंड में स्नान किया। राजगीर तपोवन तीर्थरक्षार्थ पंडा समिति की ओर से मुख्यमंत्री के लिए प्रशस्तिपत्र का वाचन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार बहुत ही भव्य और बेहतर ढंग से पुरूषोतम मास मेला का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। सरकार की तरफ से हर बुनियादी सुविधाएं श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को उपलब्ध कराने की कोशिश की गयी थी । यहां के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बहुत ही अच्छा काम किया है। सभी लोगों ने राजगीर मलमास मेला-2023 को सफल एवं भव्य बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उन सबको बधाई देता हूं।

राजगीर मलमास मेले का हुआ विधिवत समापन, तीन करोड़ 12 लाख श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों ने किया भ्रमण

कार्यक्रम में राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति की ओर से मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वागत संबोधन किया गया। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सासंद कौशलेंद्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधायक डॉक्टर जीतेंद्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, विधान पार्षद रीना देवी, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील, पूर्व विधायक राजीव रंजन, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, पूर्व विधान पार्षद हीरा प्रसाद बिंद, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी. कार्तिकेय धनजी, पटना प्रक्षेत्र के आईजी राकेश राठी, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा, राजगीर तपोवन तीर्थ रक्षार्थ पंडा समिति से जुड़े अधिकारीगण सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Government to open 25000 Jan Aushadhi Kendras to make medicines available at affordable prices

Newsmantra

मुख्यमंत्री ने 29 साहित्यकारों को किया सम्मानित, पुरस्कार की राशि बढ़ाने की भी घोषणा पटना

Newsmantra

Jyotiraditya M Scindia at CII Annual Session

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More