newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Environment

प्रोजेक्ट ग्रीन एंड गार्बेज युवाओं की सराहनीय पहल: नवीन गोयल

प्रोजेक्ट ग्रीन एंड गार्बेज युवाओं की सराहनीय पहल: नवीन गोयल

-गुरुग्राम में स्वच्छता, हरियाली के लिए प्रोजेक्ट ग्रीन एंड गार्बेज करेगा काम
-रविवार को शहर में एक साथ 5 स्थानों पर चलाया जाएगा अभियान
-कंक्रीट के जंगलों की तरह हरे जंगल भी बनाकर सुधारें पर्यावरण

गुरुग्राम। पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने कहा कि अब हम सब पेड़ लगाकर उनका जन्मदिन भी मनाएंगे। पेड़ों लगाकर हरियाली को बढ़ावा देने के लिए इस कार्य से समाज में जागरुकता आएगी। बच्चों और युवाओं को जागरुक किया जाएगा। यह बात उन्होंने शनिवार को सेक्टर-17 स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट ग्रीन एंड गार्बेज के माध्यम से देश के शहरों में सफाई करने और हरियाली बढ़ाने का बीड़ा उठाकर चले युवाओं की यह सराहनीय पहल है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता की जो शुरुआत की गई, वह प्रोजेक्ट ग्रीन एंड गार्बेज की शुरुआत करने वाले युवाओं को बड़ी पे्ररणा दे गई। हरियाणा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण विभाग इस विषय पर लंबे समय से काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट ग्रीन एंड गार्बेज की ओर से शहर में 5 स्थानों पर रविवार 6 अगस्त को प्लांटेशन एंड क्लीननेस ड्राइव चलाया जाएगा। प्रोजेक्ट ग्रीन एंड गार्बेज के बैनर तले देशभर में सफाई और हरियाली के लिए काम किया जा रहा है। यह इन युवाओं का अच्छा प्रयास है। गुरुग्राम में सफाई और पेड़ लगाने की शुरुआत 5 स्थानों आरडी सिटी, सेक्टर-46, जैकबपुरा में दो पार्क, एक मियां वाली कालोनी के पार्क से की जाएगी। प्लांटेशन ड्राइव में 51 पेड़ लगाए जाएंगे।

नवीन गोयल ने कहा कि हम सब जानते हैं कभी हरा-भरा रहने वाला गुरुग्राम शहर अब कंक्रीट का जंगल बन चुका है। लगातार निर्माण जारी हैं। ऐसे में हमें अपने लिए प्राकृतिक संसाधनों पर भी काम करना होगा। उन्होंने कहा कि अपने आसपास पेड़ों की संख्या बढ़ाएं, ताकि जो पेड़ काट दिए गए हैं उनकी कमी को पूरा किया जा सके। उन्होंने पहले कराए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पटेल नगर में बांध पर भिवानी से युवाओं की टीम को बुलाकर 112 ट्रॉली कूड़ा निकलवाया गया। बसई रोड पर ऑटो मार्केट वाली जगह से 10 जेसीबी और युवाओं की टीम लगाकर 10 दिन में गंदगी को उठवाया गया। अब इन दोनों स्थानों की सूरत बदल चुकी है। सेक्टर-37 में अवैध रूप से बनाए डंपिंग स्टेशन से कूड़ा हटवाकर अब वहां का भी सौंदर्यकरण का काम किया जा रहा है। पूर्व सांसद डा. सुधा यादव के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण विभाग, सेक्टर-37 औद्योगिक एसोसिएशन, सेक्टर-10 आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर वहां काम किया गया।

प्रोजेक्ट ग्रीन एंड गार्बेज की संस्थापक सोनल गुप्ता ने बताया कि अब तक 24 शहरों में यह ड्राइव चलाई जा चुकी है। हालांकि इन शहरों में ड्राइव कई चलाई जा चुकी हैं, लेकिन वे एक शहर को एक ड्राइव मानते हैं। सह-संस्थापक अक्षिता गुप्ता ने बताया कि यह समय देशभर में युवाओं को अपने देश, समाज के लिए जागरुक होने का है। हमें सफाई और हरियाली पर ध्यान देना होगा। स्वस्थ रहने के लिए यह दोनों काम सही होने जरूरी हैं। निदेशक अर्पित मित्तल ने कहा कि हम सफाई और हरियाली के इस काम को हर स्तर तक करेंगे। इसके लिए देशभर में टीम तैयार करके काम किया जा रहा है। यूथ को जोडक़र इस काम को कर रहे हैं। वे वृक्षा मित्र नाम से पौधों का जन्मदिन मनाएंगे। सिटी हेड अतुल गुप्ता ने कहा कि प्रोजेक्ट ग्रीन एंड गार्बेज की ओर से रेगुलर तरीके से यह काम किया जाएगा। यह अभियान थमेगा नहीं। उन्होंने इस काम में कैनविन फाउंडेशन का सहयोग इसलिए किया कि यह संस्था ऐसे कार्य पहले से कर रही है। कैनविन के को-फाउंडर नवीन गोयल से उन्हें इंस्पीरेशन मिली है। वे इन सब सब्जेक्ट पर काम कर रहे हैं।

Related posts

AI Carbon Footprint: Environmental Concerns

Newsmantra

Environmentalist Malhar Kalambe bags National Creators Award 2024

Newsmantra

MOBIUS FOUNDATION’S EFFORTS TOWARDS WETLAND CONSERVATION

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More