newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Environment

हर परिवार प्रकृति संरक्षण के लिए मिलकर पेड़ लगाए: नवीन गोयल

हर परिवार को प्रकृति के संरक्षण के लिए मिलकर पेड़-पौधे लगाने चाहिए। हमें अपने आसपास या किसी खुले स्थान पर पौधारोपण करके उनका संरक्षण भी करना चाहिए। अगर हम पेड़-पौधों का संरक्षण करें तो प्रकृति का संरक्षण होगा।

-नवीन गोयल ने अपनी पत्नी के साथ रेयान इंटरनेशनल स्कूल में किया पौधारोपण

गुरुग्राम। हर परिवार को प्रकृति के संरक्षण के लिए मिलकर पेड़-पौधे लगाने चाहिए। हमें अपने आसपास या किसी खुले स्थान पर पौधारोपण करके उनका संरक्षण भी करना चाहिए। अगर हम पेड़-पौधों का संरक्षण करें तो प्रकृति का संरक्षण होगा। यह बात पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल में कही। वे यहां अपनी पत्नी मोनिका गोयल पर्यावरण संरक्षण का संदेश के लिए पौधारोपण कार्यक्रम में पहुंचे थे।

हर परिवार को प्रकृति के संरक्षण के लिए मिलकर पेड़-पौधे लगाने चाहिए। हमें अपने आसपास या किसी खुले स्थान पर पौधारोपण करके उनका संरक्षण भी करना चाहिए। अगर हम पेड़-पौधों का संरक्षण करें तो प्रकृति का संरक्षण होगा।

नवीन गोयल ने स्कूल परिसर में विद्यार्थियों, स्टाफ के साथ मिलकर पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में पेड़-पौधों का बहुत अधिक महत्व है। पेड़ों के बिना हमारा जीवन भी शून्य है। क्योंकि जो पेड़ प्राकृतिक रूप से हमें ऑक्सीजन देते हैं, अगर पेड़ नहीं होंगे तो ऑक्सीजन का स्तर घट जाएगी। सबसे पहले तो ऑक्सीजन ही हमारे जीने के लिए जरूरी है। बाकी चीजें, संसाधन, सुख-सुविधाएं सेकेंडरी हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति के पास हमारे जीवन का अनमोल उपहार है तो हमें बीमार होने पर सही करने के लिए अनेक जड़ी-बूटियां भी हैं। यह अलग बात है कि अब हम इन जड़ी-बूटियों को सीधे प्रयोग ना करके दवा कंपनियों के माध्यम से प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपने आसपास के वातावरण को सही रखना चाहिए। हमारे शिक्षण संस्थानों, हमारी रिहायशी सोसायटी, कालोनी पेड़ों से हरी-भरी होनी चाहिए। भागदौड़ भरे जीवन में कुछ समय हमें प्रकृति को देना ही होगी। अगर ऐसा नहीं कर पाए तो अपनी अगली पीढिय़ों को हम ना केवल अनेकों बीमारियां देंगे, बल्कि प्राकृतिक चीजों भी उनसे दूर हो जाएगी। नवीन गोयल ने कहा कि प्रकृति से मिलने वाली हर चीज का संरक्षण हमारे सुखमय जीवन के लिए जरूरी है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी बच्चों, शिक्षकों व अन्य लोगों से आग्रह किया कि सभी को दो-दो, चार-चार पेड़ लगाकर उनका परिवार के सदस्य की तरह पालन करना चाहिए। कुछ समय की बात होती है, फिर पेड़ बड़े होकर हमारा पालन करते हैं। हमें शुद्ध हवा, ऑक्सीजन देते हैं। इस अवसर पर प्रिंसिपल मोनिका मेहता, समाजसेवी अलका दलाल समेत स्कूल का स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts

Smart Freight Centre India Hosts Zero Emission Trucks (ZET) Enablement Workshop in Thiruvananthapuram to Drive Sustainable Freight Transformation 

Newsmantra

Axis Bank celebrates World Environment Day, mobilises communities to protect the environment

Newsmantra

In Indore, Madhya Pradesh, more than 12 lakh trees were planted in just 24 hours

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More