newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU Mantra

“पॉवरग्रिड की 36वीं वार्षिक आम बैठक में उत्कृष्ट प्रदर्शन और तकनीकी उपलब्धियों पर जोर

"पॉवरग्रिड की 36वीं वार्षिक आम बैठक में उत्कृष्ट प्रदर्शन और तकनीकी उपलब्धियों पर जोर

गुरुग्राम स्थित पॉवरग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पॉवरग्रिड) की 36वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन 26 अगस्त 2025 को वर्चुअल माध्यम से किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री रविंद्र कुमार त्यागी ने की, जिसमें कंपनी के सभी निदेशक, माननीय राष्ट्रपति के प्रतिनिधि और कई शेयरधारक ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। बैठक में कंपनी की वित्तीय उपलब्धियां, परिचालन से जुड़ी सफलताएं, भविष्य की विकास योजनाएं, तकनीकी नवाचार और पहलें प्रस्तुत की गईं। शेयरधारकों ने कंपनी के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्री रविंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि 31 जुलाई 2025 तक पॉवरग्रिड ने 286 सब-स्टेशनों, 1,80,849 सर्किट किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइनों और 5,74,331 एमवीए की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता को कमीशन कर संचालित किया है। अत्याधुनिक उपकरणों और तकनीकों को अपनाने तथा संचालन और डिजिटल समाधानों के उन्नत उपयोग से कंपनी ने 99.85% की औसत ट्रांसमिशन प्रणाली उपलब्धता बनाए रखी है, जो इसके तकनीकी कौशल और सेवा गुणवत्ता को दर्शाता है।

Related posts

Dr. Mandaviya distributes Ayushman cards to several beneficiaries

Newsmantra

NMDC Steel Achieves Historic BIS Certification for Welded Steel Pipe for Pipeline Transportation

Newsmantra

Power Minister Addressed Curtain Raiser of Bharat Electricity Summit 

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More