newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CSR

सीएसआर के तहत एनटीपीसी ने कहलगांव और पीरपैंती चिकित्सा केंद्रों को दिये दो एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस

सीएसआर के तहत एनटीपीसी ने कहलगांव और पीरपैंती चिकित्सा केंद्रों को दिये दो एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस

पटना/कहलगांव। भागलपुर जिले के कहलगांव और पीरपैंती चिकित्सा केंद्रों की स्वास्थ्य सेवा को और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से महाप्रबंधक (ओ एंड एम) संजीव कुमार साहा ने कहलगांव के अनुमंडल अधिकारी कुमार निशांत विवेक के साथ दो एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर एनटीपीसी के प्रशासनिक परिसर से रवाना किया।

सीएसआर के तहत एनटीपीसी ने कहलगांव और पीरपैंती चिकित्सा केंद्रों को दिये दो एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस

मौके पर संजीव कुमार साहा ने कहा कि नई एएलएस एम्बुलेंस नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत सर्वश्रेष्ठ कार्य को दर्शाता है। हमारा लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को उन लोगों तक पहुंचाना है जो स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से गुजर रहे हैं। ये एएलएस एम्बुलेंस उचित चिकित्सा सेवाओं की पहुंच में मदद करने में सहायक होंगे। भविष्य में भी एनटीपीसी की ओर से इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे। एनटीपीसी कहलगांव का यह कार्य स्थानीय आमजन की भलाई के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सीएसआर के तहत एनटीपीसी ने कहलगांव और पीरपैंती चिकित्सा केंद्रों को दिये दो एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस

एनटीपीसी की ओर से कहलगांव और पीरपैंती चिकित्सा केंद्रों के स्वास्थ्य सेवा को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से दी गई ये एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस कहलगांव और पीरपैंती अनुमंडल के रोगियों को जल्द से जल्द उचित चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में मदद करेगी। ये एम्बुलेंसे चिकित्सा उपकरणों से लैस हैं जो आपातकालीन परिस्थितियों में भी उचित चिकित्सा सेवा प्रदान करने में सक्षम हैं। एम्बुलेंस में चिकित्सकीय उपकरणों में ऑटो लोडिंग स्ट्रेचर, व्हील चेयर, परिवहन वेंटिलेटर, सिरिंज इन्फ्यूजन पंप, मल्टी पैरामीटर मॉनिटर, वैक्यूम स्प्लिंट जैसे उपकरणों के साथ पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर, आपातकालीन किट सहित कई अन्य जीवन रक्षक उपकरण मौजूद हैं। इस अवसर पर जीवन ज्योति अस्पताल की सीएमओ डॉ. सुष्मिता सिंह, उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) अजय प्रसाद के अलावा सभी महाप्रबंधक और कहलगांव अनुमंडल अस्पताल व पीरपैंती रेफरल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

ACC and Adani Foundation empower rural youth through skill development in Gagal

Newsmantra

Ambuja Cements’ CSR efforts help vegetable farmer become a millionaire in rural Nagpur

Newsmantra

Massive Cleanliness Drive conducted at Ispat Haat under Swachhata Pakhwada at SAIL RSP

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More