newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Metro Mantra

मेट्रो सेवा है पर्यावरण हितैषी, कम होगा वायु प्रदूषण

मेट्रो सेवा है पर्यावरण हितैषी, कम होगा वायु प्रदूषण

पटना। पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की टीम ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में पटना के युवाओं और अन्य लोगों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से बोरिंग रोड स्थित पटना मेट्रो कार्यालय में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इसमें पटना मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी महाप्रबंधक मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि पूरी दुनिया में मेट्रो सेवाओं से प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। उन्होंने कहा कि हमें स्वच्छता पर ध्यान देने के साथ-साथ वायुमंडलीय प्रदूषण को कम करने पर भी ध्यान देना होगा। पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर और प्रसिद्ध लोकगायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान अपने आप में अनूठा है और प्रशंसनीय है। अपने-अपने परिवेश और शहर की सफाई करके हम स्वच्छ भारत अभियान को सफल बना सकते हैं। घर साफ हो और गलियां गंदी, तो फिर यह हम सब के लिए शर्मिंदगी की बात है। पटना नगर निगम द्वारा चलाया जा रहा मेरा-शहर मेरी जवाबदेही अभियान हम सब को प्रेरित कर रहा है कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और सुंदर रखें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा था कि स्वच्छता स्वतंत्रता से ज्यादा अहम है। स्वच्छ और स्वस्थ भारत हम सब की प्राथमिकता है। इसके लिए सरकारी संस्थानों के साथ-साथ हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना पड़ेगा। स्वच्छता जागरूकता अभियान की डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि पटना से जितने अधिक लोग स्वच्छता सर्वेक्षण में हिस्सा लेंगे, स्वच्छता रैंकिंग में पटना का स्थान उतना ऊंचा रहेगा। उन्होंने कहा कि सिटीजन फीडबैक भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नौ आसान सवालों का जवाब देकर स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेना है और पटना शहर को नंबर-वन बनाना है। इस अवसर पर स्वच्छता सर्वेक्षण से जुड़ी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में पटना मेट्रो के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। उन्हें पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता टीम की ओर से प्रमाणपत्र एवं इनाम दिया गया। स्वच्छता जागरूकता टीम द्वारा मेरा पटना-मेरी जवाबदेही विषय पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सभी उपस्थित लोगों को क्यूआर कोड स्कैन करके स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

DMRC Launches Digital QR Ticketing for Commuters through Amazon Pay

Newsmantra

DELHI METRO RAIL CORPORATION CONDUCTING SPECIAL DRIVES TO COMBAT POLLUTION

Newsmantra

Prime Minister Narendra Modi Applauds As Delhi Metro Passenger Journeys Overtake Pre-Covid Levels

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More