newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Sports

नवीन गोयल ने किया शूटिंग खिलाड़ी ईशान यादव का सम्मान

नवीन गोयल ने किया शूटिंग खिलाड़ी ईशान यादव का सम्मान

-25 मीटर पिस्टल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है ईशान का चयन

गुरुग्राम। प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहने वाले पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के प्रदेश सह-संयोजक नवीन गोयल ने राष्ट्रीय स्तर के पिस्टल शूटिंग खिलाड़ी ईशान यादव को  सम्मानित किया। ओपन स्काई सेक्टर-5 में पढ़ रहे इशान यादव का 25 मीटर पिस्टल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। ईशान को पौधा भेंटकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही पर्यावरण के प्रति सकारात्मक कार्य करने का भी आह्वान किया।

नवीन गोयल ने कहा कि ईशान के नाना जीत सिंह यादव की आशीर्वाद और उनकी शिक्षाओं पर चलते हुए ईशान जैसे अनेक युवा अपने बुजुर्गों का मस्तक ऊंचा कर रहे हैं। ऐसा होना भी चाहिए। बुजुर्गों की शिक्षा और आशीर्वाद उनके जीवन का बड़ा तजुर्बा होता है। हर व्यक्ति को यह लेना चाहिए। नवीन गोयल ने ईशान के पिता संदीप यादव, माता माध्वी यादव, दादी उर्मिला यादव, दादा सुभाष चंद्र यादव, बहन इशिका यादव, कोच दिनेश कुमार यादव, बिट्टू यादव, रोहित पान्नू, राहुल यादव समेत सभी परिवारजनों को ईशान की इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही भविष्य में मेडल लेकर लौटने पर भव्य स्वागत करने की बात कही।

नवीन गोयल ने कहा कि खिलाड़ी चाहे ग्रामीण स्तर का हो या फिर जिला, राज्य या राष्ट्रीय। हमें हर खिलाड़ी का हौंसला बढ़ाना चाहिए। उनकी प्रतिभा को निखारने में अपनी भूमिका अदा करनी चाहिए। सुविधाओं के अभाव और समय पर जरूरतों की कमी से किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा खत्म नहीं होनी चाहिए। जिस तरह से एक सैनिक पूरे देश और समाज का होता है, इसी तरह से खिलाड़ी भी देश और समाज के होते हैं। जब वे अपनी प्रतिभा दिखाकर राष्ट्रमंडल, ओलंपिक समेत बड़े खेलों में मेडल लेकर लौटते हैं तो सभी को खुशी होती है। उस समय हमें कोई धर्म, जात नजर नहीं आती, सिर्फ अपना देश और देश का खिलाड़ी नजर आता है। किसी भी खिलाड़ी का हौंसला इसी से बढ़ता है कि उसे उनके देश में कितना प्रोत्साहन मिलता है। उसकी जीत को सब अपनी जीत की नजर से देखते हैं। नवीन गोयल ने कहा कि सम्मान उन खिलाडिय़ों का भी होना चाहिए जो खेलने जाते हैं। मेडल जीतने के बाद सम्मान होना तो स्वाभाविक है। जिन खिलाडिय़ों से हम उम्मीद जताते हैं, उन खिलाडिय़ों को खेलों में उसी जोश और आशीर्वाद के साथ भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे देश, प्रदेश का नाम खिलाडिय़ों ने पूरी दुनिया में चमकाया है। टीम के साथ व्यक्तिगत रूप से भी खिलाडिय़ों ने देश को बुलंदियों पर पहुंचाया है। चाहे मुक्केबाजी में हो या कुश्ती में, चाहे पिस्टल शूटिंग में हो या भाला फेंक में। हर बार हमारे खिलाड़ी दुनिया के खिलाडिय़ों को पछाडक़र किसी न किसी खेल में मेडल लेकर ही लौटते हैं। ऐसे खिलाडिय़ों पर हमें गर्व होना चाहिए। किसी कारण से मेडल नहीं जीत पाने वाले खिलाडिय़ों को भी नवीन गोयल ने संदेश दिया कि हार कोई घर बैठ जाने का कारण ना होकर भविष्य में दुगुने जोश और जुनून के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा होनी चाहिए। खिलाड़ी वही बेहतर हो सकता है तो गिरकर उठे और फिर दौड़े।

Related posts

Indian Super League partners with JSW MG Motor India for the Title Sponsor 

Newsmantra

ZEE kicks off DP World ILT20 Season 3 with a spectacular opening ceremony at Dubai International Stadium 

Newsmantra

Indian Super League appoints Karan Yadav as CEO 

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More