newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Sports

100 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने “पेरिस पैरालंपिक 2024” के खेलों के लिए भारत में विशेष प्रसारण का अधिकार प्राप्त किया

100 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने "पेरिस पैरालंपिक 2024" के खेलों के लिए भारत में विशेष प्रसारण का अधिकार प्राप्त किया

National, 11th August, 2024: 100 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से गर्व और हर्षोल्लास के साथ यह घोषणा की गई कि, पेरिस में खेले जाने वाले “पेरिस पैरालंपिक 2024” के खेलों के लिए भारत में विशेष प्रसारण और डिजिटल मीडिया में प्रसारण का अधिकार प्रदान किया हैं। यह साझेदारी खेलों में समावेशिता को बढ़ावा देने और पैरालंपिक में शामिल होनेवाले एथलीटों की प्रेरणादायक कहानियों को भारत के हर कोने तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

28 अगस्त से 8 सितंबर, 2024 तक पेरिस में होने वाले “पेरिस पैरालंपिक 2024” के खेलों में पूरे विश्व के हर कोने से असाधारण एथलीट इसमें खेले जानेवाले विभिन्न खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसके संप्रासरण के अधिकारों को हासिल करके 100 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने लाखों दर्शकों के दिलों में खेलों को सुलभ बनाने का भरपूर प्रयास किया है, यह उन एथलीटों की उपलब्धियों का जश्न मनाता है, जो लचीलापन, दृढ़ संकल्प और खेल की सच्ची भावना को मूर्त रूप दिए हैं।

100 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक रवींद्र भाटी ने कहा, यह हमारे लिए सिर्फ़ एक प्रसारण का सौदा नहीं है। इससे पीछे का मकशद लोगों के बीच एक ऐसा मंच बनाने की व्यवस्था करना है, जहाँ हर कोई मानवीय क्षमता की शक्ति को देख सके। हम व्यापक कवरेज प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो न केवल मनोरंजन करता है, बल्कि हमारे दर्शकों को शिक्षित और उत्साहित भी करता है।

 100 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने "पेरिस पैरालंपिक 2024" के खेलों के लिए भारत में विशेष प्रसारण का अधिकार प्राप्त किया

भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा, हम रोमांचित हैं कि 100 स्पोर्ट्स को भारत में पेरिस पैरालंपिक 2024 के खेलों के प्रसारण के लिए विशेष अधिकार मिला हैं। यह भारत में हमारे एथलीटों और पैरालंपिक आंदोलन की दृश्यता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें विश्वास है कि हमारे अविश्वसनीय एथलीटों की कहानियाँ पूरे भारत में लाखों लोगों तक पहुँच कर उन्हें प्रेरित करेंगी।

एफ 64 श्रेणी के जेवलिन थ्रो में प्रमुख भूमिका निभाने वाले सुमित अंतिल ने कहा, एक एथलीट के रूप में, यह जानना अविश्वसनीय रूप से प्रेरक है कि पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में हमारे प्रदर्शन को पूरे भारत में प्रसारित किया जाएगा। 100 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के साथ इस साझेदारी का मतलब है कि, हमारी कहानियाँ, हमारे संघर्ष और हमारी जीत उन लाखों लोगों के साथ साझा की जाएँगी, जिन्होंने शायद पहले कभी पैरालंपिक खेल नहीं देखा होंगा। यह अगली पीढ़ी को प्रेरित करने और उन्हें यह दिखाने का मौका है, कि कोई भी चुनौती इतनी बड़ी नहीं है कि उसे पार न किया जा सके।

100 स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड “पेरिस पैरालंपिक 2024” में खेले जा रहे टेलीविज़न और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर व्यापक कवरेज प्रदान करेगा, जिसमें लाइव इवेंट, विशेषज्ञ विश्लेषण और एथलीटों की यात्रा पर आधारित विशेष सुविधाएँ शामिल हैं। इसका लक्ष्य पैरालंपिक के खेलों को लोगों के करीब लाना है, जिससे इन अविश्वसनीय प्रतियोगियों को गहरी समझ और प्रशंसा के लिए बढ़ावा मिल सके।

 

 

Related posts

Nayara Energy Continues as ‘Official Fuel Partner’ for Indian Racing Festival

Newsmantra

Sports Climber Shivpreet Pannu wins bronze at Bangalore Cup, eyes Asian Cup in South Korea 

Newsmantra

ISPL season 2: Majhi Mumbai begin campaign with 8-wicket win over Tiigers of Kolkata

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More