newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

मेष राशि वालों को मानसिक तनाव हो सकता है

Horoscope Today,
मेष:  छात्रों के लिए यह समय बेहतर है, अपने काम पर फोकस रखकर मेहनत करें। कारोबारियों के कार्य में विविधिता आएगी, साथ ही रोजगार के क्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा। परिवार में छोटी-मोटी टेंशन रहेगी, जिसके कारण मानसिक तनाव हो सकता है। किसी परिचित के माध्यम से व्यवसाय को विस्तार करने में मदद मिलेगी। सांयकाल के समय माता-पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे और संतान की उन्नति होगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
कार्यक्षेत्र में आज दिन व्यस्त रहेंगे, ऑफिस में साथियों की मदद से प्रोजेक्ट पूरा होगा। सरकारी अधिकारियों की मदद से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय में कोई भी कॉन्ट्रैक्ट करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। निवेश का फायदा आज उठाया जा सकता है। छात्रों को नया ज्ञान और अनुभव प्राप्त होगा। सांयकाल के समय ऑफिस में साथ काम करने वालों की वजह से मन अशांत होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:
कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। निवेश करने के लिए दिनभर मौके प्राप्त होंगे। छात्र ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई में लगाएंगे तो फायदा मिलेगा। पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। माता से कुछ मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ के लिए समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक बिजनस में पिता का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:
ऑफिस में गुप्त शत्रु भी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे, जिससे वह कुछ समय के लिए सिर नहीं उठा पाएंगे। हालांकि कोई रिस्क वाला कदम न उठाएं। व्यापारिक वर्ग नए उत्पादन को व्यापार में शामिल करेंगे। पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा। छात्रों को नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:
भाइयों के सहयोग से लाभ की स्थितियां आएंगी। ऑफिस में अधिकारियों और साथ काम करने वालों का सहयोग और सम्मान प्राप्त होगा। नया आइडिया हो तो फौरन आगे बढ़ें कार्यक्षेत्र में फायदा जरूर होगा। रिश्तेदारों से साथ संबंधों में मधुरता आएगी। दोस्तों का साथ फायदेमंद साबित होगा। परिवार में किसी सदस्य के साथ बहसबाजी हो सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:
आज का दिन काफी व्यस्त वाला रहेगा। ऑफिस में एकाग्रता से किए गए काम का फायदा होगा और खुशी भी मिलेगी। पुरानी टेंशन की किसी बड़े आदमी के हस्तक्षेप से कम हो जाएगी। मित्रों की मदद करेंगे तो आपकी मदद के लिए भी लोग आगे आएंगे। ईमानदारी के साथ आज जो भी काम करेंगे, वह फलदायक साबित होगा। दैनिक व्यवसायियों को व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:
सुबह से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। फोन के जरिए आपको खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। ऑफिस में साथ काम करने वाले साथी भी टीमवर्क से खुश होंगे। हालांकि आज लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। कुटुंब में आपकी नई पहचान बनेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। छोटे भाई-बहनों का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को भी पूरा करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृश्चिक:
दिन के पहले हिस्से में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। घूमने-फिरने का भी मौका मिलेगा। हालांकि अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। माता से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। सांयकाल के समय किसी समारोह में शामिल सकते हैं। जहां आपकी बड़े लोगों से मुलाकात होगी। जिनकी मदद से किसी खास काम की चिंता भी समाप्त होगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:
सामाजिक क्षेत्र का विस्तार होगा और ख्याति में भी इजाफा होगा। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और आपकी इच्छाएं भी पूरी होंगी। घूमने-फिरने से आपके कई कार्य बन जाएंगे। ऑफिस में आज किसी से बहस न करें। राजनीतिक लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। फाइनेंस से जुड़े कामों में किसी की सलाह लेनी पड़ सकती है, जिसका फायदा आपको होगा। परिवार में किसी सदस्य से सुखद समाचार प्राप्त होगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मकर:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। परिवार में किसी से अनबन ना हो, इस बात का ध्यान रखें। कामकाज में आपकी स्थिति बेहतर होगी। बिजनस में आज मुनाफे की आशा रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। दिनभर काम के कई अवसर प्राप्त होंगे लेकिन कौन से काम से आपको फायदा होगा, इसका ध्यान रखें। आर्थिक लाभ होगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी कार्यक्रम में जाने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:
ऑफिस में टीमवर्क के साथ काम करने वाला दिन है। जिससे आपको रिजल्ट भी अच्छे मिलेंगे। आपसी बातचीत में नए आइडिया से फायदा होगा। विदेश में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए समय शुभ है। भाई-बहनों की मदद से पारिवारिक समस्या का अंत होगा। लव लाइफ में मानिसक शांति प्राप्त होगी। हालांकि नए निवेश के लिए अभी समय शुभ नहीं है। कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मीन:
आज अटके हुए कार्य भी पूरे हो जाएंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य में फायदा होगा। नए कार्य की रुपरेखा भी बनेगी। पारिवारिक बिजनस के विस्तार के लिए कोई ठोस कदम उठाएंगे। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर होंगे। छात्र मेहनत ज्यादा करेंगे तो सुखद परिणाम मिलेंगे। अनावश्यक खर्चे कम करने से लाभ होगा और कोष में भी वृद्धि होगी। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

 

Related posts

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा

Newsmantra

मिथुन के लिए आज का दिन शुभदायक

Newsmantra

आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपको अजनबी लोगों से सहयोग मिलेगा।

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More