newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureEntertainment

रोबोट सिखायेगा तारक को सफाई

रोबोट सिखायेगा तारक को सफाई
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के तारक भाई इस बार दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर अपनी गोकुलधाम सोसायटी में सफाई अभियान चलायेंगे लेकिन उनका साथ देगा इस बार एक रोबोट जो प्लास्टिक खाता है .जी हां इस बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल दो अक्तूबर को जरुर देखिये तभी आप इस रोबोट को काम करते देख पायेंगे.
असल में ये रोबोट मुंबई की एक कंपनी वाईल्ड वेस्ट मीडिया ने बनायी है जिसका प्रयोग मुंबई में कई जगहों पर किया जा रहा है और अब ये गोकुलधाम सोसायटी में भी लगने वाली है . कंपनी के प्रमुख अरविंद शाह के मुताबिक ये रोबोट असल में देश को प्लास्टिक से मुक्त करने का एक अभियान है .ये रोबोट खासतौर पर बनवाया गया है जिसमें अगर कोई खाली प्लास्टिक बाटल उसके मुंह में डालता है तो ये उसे खाकर नष्ट कर देता है और उसके बदले में बोतल डालने वाले को इनाम के तौर पर कूपन भी मिलते हैं.
अरविंद शाह के मुताबिक ये बहुत खुशी की बात है कि ये वेंडिग मशीन पहली बार तारक मेहता के उल्टा चश्मा में दिखायी देगी जिससे बच्चों और बडों को प्लास्टिक कम करने का संदेश मिलेगा . तारक मेहता बहुत लोकप्रिय धारावाहिक है जिसके अब तक तीन हजार से ज्यादा एपिसोड हो चुके हैं.

Related posts

Tips Music & Kumar Taurani Present A Musical Masterpiece: From Your Humsafar Feat. Mrinal Dutt and Elli AvrRam

Newsmantra

Malang Box Office Day 7 Collection

Newsmantra

Shaan’s timeless voice of love finds a fresh new companion in Deedar Kaur with Times Music’s Dildara

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More