newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे

मेष:
18 मार्च बुधवार को चंद्रमा का संचार शाम तक धनु राशि में होगा इसके पश्चात मकर राशि में चंद्रमा और शनि का संयोग बनेगा। इस ग्रह स्थिति में तुला राशि वालों को धन का लाभ मिलेगा जबकि धनु राशि वाले बुद्धि और लगन से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अन्य राशियों पर सितारों की स्थिति का कैसा प्रभाव रहेगा। आज आपके भाग्य स्थान में संचार करते हुए चंद्रमा आपको उत्साही और भावुक बना रहा है। आप लोगों की सहायता करने के लिए आगे आएंगे। धर्म-कर्म के काम भी आज करेंगे, ईश्वर की कृपा से जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे सफलता पाएंगे। समाज में सम्मान मिलेगा। कारोबार से संबंधित यात्रा लाभप्रद रहेगी। विरोधी भी आज आपसे मेलजोल बनाए रखेंगे। दिन की अनुकूलता का लाभ उठाएं। आज भाग्य चक्र में आपको 92 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।
वृषभ:
आज शाम तक का समय उतार-चढाव भरा रह सकता है। मेहनत तो अधिक करना होगा लेकिन लाभ के मामले में संतोष करना होगा। अधिक उम्मीद पालेंगे तो कष्ट होगा। अगर यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज कूल होकर दिन बिताएं, हो सके तो यात्रा टाल दें। सलाह है कि ऐसा कोई काम ना करें जिनमें जोखिम हो क्योंकि राशि से आठवें घर में केतु के युक्त चंद्रमा प्रतिकूल फल दे रहा है। भाग्य चक्र में आपको 61 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।
मिथुन:
आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी पूरा साथ देंगे। किसी नई योजना पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए अनुकूल है। व्यवसाय में साझेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा। धन का निवेश करना फायदेमंद रहेगा। भाग्य चक्र में आपको 75 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।
कर्क:
आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन लापरवाही से बचें। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। राशि स्वामी चंद्रमा केतु के साथ ग्रहण योग में फंसे हैं ऐसे में सफलता के लिए अधिक संघर्ष करना होगा, इसलिए मन को शांत रखकर लगातार प्रयास करते रहें। बहन, मौसी, बेटी और नाना-नानी के पक्ष को लेकर कुछ चिंता हो सकती है। भाग्य चक्र में आपको 70 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।
सिंह:
आज आपकी राशि से पांचवें घर में संचार करता हुआ चंद्रमा मनोरंजन और शौक पर धन खर्च करवा रहा है। प्रेम संबंध आज कूटनीति से चलना होगा, कुछ बातों को लेकर साथी मुंह फुला सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा। अगर किसी नई योजना पर काम करना चाह रहे हैं तो आज का दिन मुफीद है। भाग्य चक्र में आपको 81 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।
कन्या:
आज आपका मन विचलित रहेगा। उलटे-सीधे विचारों से मन उलझन में रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। हो सके तो आज कोई नया काम ना करें, पुराने अटके कार्यों को पूरा कर सकते हैं। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचना चाहिए। बिना मांगे तो आज किसी को भी सलाह ना दें। मुस्कुराकर दिन बिताएं, क्रोध को हावी नहीं होने दें। भाग्य चक्र में आपको 81 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।
तुला:
आपकी राशि से तीसरे घर में चल रहा चंद्रमा आपके मनोबल को बढ़ा रहा है। बड़े भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा, तालमेल बनाकर रहें। कार्यक्षेत्र और परिवार में प्रभाव बढ़ेगा। व्यवसाय में बीते कुछ दिनों के मुकाबले तेजी रहेगी, मीठी वाणी काम आएगी। नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी रहेंगे। भाग्य चक्र में आपको 89 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।
वृश्चिक:
चंद्रमा का संचार आपकी राशि से दूसरे घर हो रहा है जहां चंद्रमा पीड़ित है जिससे जमा धन भी आज खर्च होने का आशंका है। लेन-देन के मामले में आपको सोच-विचार कर फैसला लेना चाहिए। आज मन को जितना संयमित रखेंगे उतने ही फायदे में रहेंगे। रिश्तेदारों से बात-चीत में संयम बरतना होगा नहीं तो मानसिक कष्ट हो सकता है। भाग्य चक्र में आपको 71 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।
धनु:
आज आपकी राशि से गोचर करते हुए चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुद्धि और व्यवहारिकता से काम लेंगे तो कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। दूसरों पर जरूरी काम ना छोड़ें, अपनी मेहनत और प्रयास से कार्य में सफलता पा लेंगे। बड़ी खरीदारी का प्लान आज टाल देना सही रहेगा। पारिवारिक विषयों को लेकर कुछ उलझन में रहेंगे। भाग्य चक्र में आपको 71 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।
मकर:
आपकी राशि से 12 वें घर में चल रहा चंद्रमा आज खर्च का योग बना रहा है। जेब को दबाकर नहीं रखेंगे तो गैर जरूरी खर्चे हो जाएंगे। यात्रा पर जा रहे हैं तो उद्देश्य पूरा होने की संभावना कम है। नींद भी आज आने में नखरे दिखाएगी। सेहत का ध्यान रखें। भाग्य चक्र में आपको 71 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।
कुंभ:
आपके लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास सफल होकर लाभ देगा। धन लाभ में वृद्धि होगी। निवेश करने की योजना है तो कर लीजिए, लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। भाग्य चक्र में आपको 95 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।
मीन:
आज चंद्रमा का संचार आपके कर्म और आय स्थान में होने जा रहा है। यह एक अच्छी स्थिति है लेकिन चंद्रमा पीड़ित है, ऐसे में लाभ तो मिलेगा लेकिन मेहनत भी करवाएगा। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। अधिकारी वर्गों से आपको सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। भाग्य चक्र में आपको 91 प्रतिशत नंबर मिल रहा है।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936
9833148857
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Spoken Fest 2024: Final Artist Lineup Announced for Shillong Debut – A Spectacular Celebration of Art, Culture, and Storytelling with Patralekhaa, Tillotama Shome and others

Newsmantra

Bollywood celebrities including Deepika’s name in drug connection

Newsmantra

TAT Celebrates Rajasthan’s Culinary Legacy with Chef Maharaj Lalaram

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More