newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास आज सफल होगा

मेष:Aries

आज बुध का प्रवेश मकर राशि में हो रहा है जबकि चंद्रमा अपनी राशि कर्क से निकलकर मित्र राशि सिंह में संचार करेंगे। ग्रहों के इस संचार से सोमवार का दिन आपका कैसा रहने वाला है जानिए ऐस्ट्रॉजर आशुतोष वार्ष्णेय से…नौकरी व्यवसाय के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्यों पर धन खर्च हो सकता है। अपनी प्रतिभा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आपकी योग्यता से आपकी पहचान बनेगी। नई योजना पर काम शुरू कीजिए, सफलता प्राप्त करेंगे। रिलेशनशिप के मामले में दिन आनंददायक रहेगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:Taurus

माता की सेहत का ध्यान रखें। दिन को सामन्य रूप से बिताएं, हो सके तो आज आज कोई नया काम आरंभ न करें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचना चाहिए। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। भाग्य 60 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:Gemini :

राशि से तीसरे स्थान में चंद्रमा का संचार आज आपके पराक्रम और उत्साह में वृद्धि करने वाला है। आज आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। कारोबार में बेहतरी आएगी। नए सम्पर्क बनेंगे जो लाभकारी रहेंगे। छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:Cancer

राशि से दूसरे घर में आज चंद्रमा का संचार होगा। आर्थिक मामलों में सोच-विचार करके फैसला लें। लेन-देन के कार्यों में सावधानी बरतें। किसी के साथ उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। पड़ोसियों से ताल-मेल ना बिगड़े इसका ध्यान रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। भाग्य 58 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह:Leo

आज आपकी राशि में चंद्रमा का संचार हो रहा है। मन में हलचल की स्थिति रहेगा, फैसले गंभीरता से लें। कारोबार में लाभ का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। भावुकता में आकर कोई निर्णय ना लें। पारिवारिक जीवन में अच्छा तालमेल रहेगा। जितना प्रयास करेंगे उससे अधिक सफलता प्राप्त करेंगे। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:Virgo
आज आपको यात्रा के दौरान सजग रहना चाहिए। अपने व्यय पर नियंत्रण रखें, बिजट बिगड़ सकता है। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंध में संयम और समझदारी से काम लेना होगा। बुद्धि और ज्ञान से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य 60 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:Libra
आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास आज सफल होगा। कारोबर में धन लाभ होगा। जोखिमपूर्ण निवेश करके भी आप फायदा प्राप्त कर सकते हैं। बड़े भाई अथवा अनुभवी मित्रों से सहयोग मिलेगा। आपकी कोई चाहत आज पूरी हो सकती है। दूर रह रहे संबंधियों से संवाद होगा। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:Scorpio

नौकरी व्यवसाय के मामले में दिन उत्साहवर्धक है। सहकर्मियों और अधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सरकारी क्षेत्र में काम अटका है तो आज प्रयास करने से सफलता पाएंगे। वाहन सुख मिल सकता है। माता से सहयोग मिलेगा। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:Sagittarius

आज परंपरागत विषयों में आपकी रुचि रहेगी। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से संवाद लाभ हो सकता है। भाग्य 72 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:Capricorn

आज परिश्रम अधिक होगा लेकिन इसके अनुपात में लाभ कम मिलेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, चोट लगने की आशंका है। योजना बनाकर काम करें, बनते काम में बाधा आ सकती है। वायु विकार की परेशानी हो सकती है। संतान की सेहत को लेकर भी आज चिंत हो सकती है। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:Aquarius

पारिवारिक जीवन में सुख और आनंद प्राप्त करेंगे। मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। अपनी कोई चाहत आज पूरी कर सकते हैं। सहकर्मियों और मित्रों से तारीफ पा सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।

मीन:Pisces

सुख के साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिल सकता है। मेहनत के बाद सफलता मिलने से आनंदित होंगे। कहीं धन फंसा हुआ है तो वह मिल सकता है। नौकरी व्यवसाय के लिए दिन उत्साहवर्धक रहेगा। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Salman Khan Introduces Dabangg 3 Villain Kiccha Sudeep

Newsmantra

Delhi Literature Festival 2025 Showcases the Capital as India’s Cultural and Literary Powerhouse

Newsmantra

IFFI completes 50 golden years since it started in 1952

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More