newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है

मेष:
मेष राशि से दूसरे घर में चंद्रमा का गोचर शुभ फलदायी होगा। सगे-संबंधियों से सहयोग और तालमेल बढ़ेगा। आपके निर्धारित काम आज पूरे होंगे। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास सफल होगा, कहीं से धन का लाभ मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
आज दिन रात चंद्रमा का संचार आपकी राशि में हो रहा है। आज आप आनंदित और उत्साहित रहेंगे। परिवार में आपसी मेलजोल बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में काफी रोमांटिक नजर आएंगे। किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक लाभ मिल सकता है। मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। भाग्य 95 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। चंद्रमा के राशि से 12वें स्थान में संचार करने से मन में एकाग्रता की कमी रहेगी, अकारण ही मन बेचैन रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। धन का निवेश भी सोच-समझकर करें। भाग्य 67 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
राशि से 11वें घर में हो रहा चंद्रमा का संचार आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
नौकरी व्यवासाय के स्थान से गोचर कर रहा चंद्रमा आज कार्यक्षेत्र में सक्रियता और लाभ दिलाएगा। आपके अधूरे और अटके काम बनेंगे। मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। काम की व्यस्तता के बीच खान-पान का ध्यान रखें। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
आज आपके सितारे अनुकूल चल रहे हैं। भाग्य स्थान में शुक्र और चंद्रमा का नवम पंचम योग आपमें धार्मिक और आध्यात्मिक अभिरुचि को बढ़ा रहा है। जिन क्षेत्रों में भी आप प्रयास करेंगे उनमें भाग्य का साथ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को शुरू करने से पहले पिताजी आशीर्वाद लें। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
राशि से आठवें घर में गोचर कर रहा चंद्रमा आपको मानसिक तनाव दे सकता है। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा। आपके लिए बेहतर होगा, क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा के दौरान आपको सतर्क रहना चाहिए। लेन-देन और खरीदारी में समझदारी बरतें। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन मधुर रहने वाला है। भाइयों और स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। साझेदारी के काम में आज अच्छा लाभ मिल सकता है। विरोधियों से भी आज आप सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य 76 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
सेहत का ध्यान रखिएगा। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, वैसे प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त सकते हैं। उतावलेपन से बचें। अचानक कोई शुभ सूचना मिल सकती है जिससे मन आनंदित होगा। मान-सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आज बुद्धि और ज्ञान का पूरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मन सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर आकर्षित होगा। कला और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों का दिन उत्तम रहेगा। छात्र प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। स्वभाव में प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। भाग्य 72 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
राशि से चौथे स्थान में चंद्रमा का संचार हो रहा है। आपको आज वाद-विवाद से बचना चाहिए माता अथवा घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, कफ जनित समस्या हो सकती है। भाग्य 55 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
आज आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। नकारात्मक विचारों को अपने मन पर हावी नहीं होने देंगे। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936
9833148857

Related posts

भारत की कमाई गिरी

Newsmantra

Celebrate Onam with Authentic Flavours of Kerala at 3 Spices, DoubleTree by Hilton Pune-Chinchwad

Newsmantra

Candlelight Concerts Sets the Stage for South Indian Expansion with Bengaluru Debut

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More