newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

विशेष उन्नतिकारक दिन है

मेष:
चंद्रमा का संचार आज दिन-रात गुरु की राशि मीन में हो रहा है। मित्र ग्रह गुरु के घर में गोचर करता हुआ चंद्रमा आज किन-किन राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेगा, आइए सबसे पहले जानते हैं मेष राशि के सितारे क्या कहते हैं….आज खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है, अतः वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्‍यक है। दूसरों के मामलों में पड़ने से बचें और बेहतर होगा कि आप खुद को विवादों से दूर रखें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
विशेष उन्नतिकारक दिन है। कोई भी रुका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो, आज क्रियान्वित करें, सफलता अवश्‍य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग है। यात्रा मंगलमय रहेगी। व्यापार-धंधे के संबंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
कल जो आपका कार्य नहीं बना, वह आज बनने की सम्भावनाएं हैं। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी, कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। मेहनत से सफलता मिलेगी। धर्म स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। महत्वपूर्ण कार्यो को आज पूर्ण कर पाएंगे। धन लाभ की संभावना है। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। भाग्‍य 75 फीसदी साथ देगा ।
कर्क:
यात्रा का योग है। भाग्य का साथ मिलेगा। उन्नतिकारक दिन है, बिगड़े कार्य बनने लगेंगे, आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी, समाज में मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। नए कार्यों का आयोजन सफल होगा। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्‍य 74 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज अपनी प्रिय वस्तुओं, मोबाइल आदि का ध्यान रखें, लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है, गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सावधान रहें। नए संबंध बनाने से पहले गंभीरता से विचार कर लें। परिवार में क्लेश का वातावरण हो सकता है। भाग्‍य 55 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा, नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। दोस्‍तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज उपहार मिल सकता है। आत्मविश्वास में आज वृद्धि होगी। रुका हुआ काम बनेगा। भाग्‍य 78 फीसदी साथ देगा।
तुला:
धनदायक दिन, शत्रु निर्बल रहेंगे, भाग्य प्रबल रहेगा, आय के नए साधन बनेंगे, संघर्ष करेंगे तो सफलता अवश्‍य मिलेगी। धन के लेन-देन में फायदे का सौदा हो सकता है। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से लाभ होगा। आय में वृद्धि होने के योग हैं। भाग्‍य 72 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे, नई योजनाएं लाभ देंगी, मनोरंजन कार्य पर खर्च, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। दांपत्‍य जीवन में मधुरता आएगी। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। भाग्‍य 68 फीसदी साथ देगा।
धनु:
क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्‍यक वाद-विवाद से बचें, मन आज बेचैन हो सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। दूसरों पर आंखें बंद करके भरोसा न करें। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव ना हो, ध्यान रखें। ईश्वर की आराधना, जाप और आध्यात्मिकता आपको शांति का अनुभव कराएंगे। भाग्य 65 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, मनोबल बढ़ेगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है, शुभ दिन है। भरोसेमंद व्यक्ति से लाभ आज अवश्‍य लें। परिवार के साथ समय बिताएं। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरी पेशावालों को कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। भाग्य 75 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
धनागमन कहीं से होगा, धन निवेश भी कर सकते हैं, अवश्‍य लाभ होगा, शेयर आदि में भी धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा। वाहन की खरीद के बारे में सोच सकते हैं। विदेश जाने के प्रयासरत लोगों के प्रयास सफल होंगे। सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ और प्रसिद्धि मिल सकती है। भाग्‍य आज 79 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी, धार्मिक स्थल की यात्रा, मनोरंजन कार्यों पर खर्च करेंगे। परिवार के साथ घूमने-फिरने का भा वक्‍त मिलेगा। पराक्रम के बल पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जो कुछ भी आज आप कर्म करेंगे, उसका प्रतिफल आपको शत-प्रतिशत प्राप्त होगा। भाग्‍य 81 फीसदी साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

कुम्भ। नया रोजगार करें 14 मई

Newsmantra

Museum of Solutions, Mumbai, Wins Prestigious Hands On! Children in Museums Award

Newsmantra

Naga Sadhu’s Make India proud globally, recognized in France for health initiative conducted at Maha Kumbh 2025

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More