newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

दिन अधिक सुखद रहेगा

मेष:
आज चंद्रमा का प्रवेश वृष राशि में हो रहा है। चंद्रमा पर सूर्य और बुध की दृष्टि रहेगी। ग्रहों की इस स्थिति में आपका दिन कैसा बीतने वाला है देखिए…आर्थिक लेन-देन और धन निवेश करने के लिए शुभ दिन है। जो भी काम आपकी योजना में है उसे पूरा कर सकते हैं। कारोबार में आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा, आपसी सहयोग और तालमेल से आनंदित होंगे। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
बीते दिन के मुकाबले दिन अधिक सुखद रहेगा। किसी प्रिय वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। कहीं से धन लाभ मिलेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक वातावरण में सुधार होगा। व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
आज आपका मन अशांत हो सकता है। कई विषयों को लेकर मन में भटकाव रहेगा। सुस्ती और थकान महसूस करेंगे। कई मामलों में आपके धन का व्यय हो सकता है। धन का निवेश सोच-विचार करके करें। खर्च पर भी आपको अंकुश रखना चाहिए। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। देवी लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर रहेगी, कारोबार में लाभ मिलेगा। अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। उच्च अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों और संबंधियों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
काम का दबाव रहेगा, दिन व्यस्तता में बीतेगा। सक्रिय रहेंगे, काम में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग की प्राप्ति होगी। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
किस्मत आप पर मेहरबान है सभी कार्यों में आप अपने भाग्य का सहयोग प्राप्त करेंगे। धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। बुद्धि विवेक से आज कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा और इंटरव्यू में सफलता का योग है। भाग्य 79 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
आज दिन उथल-पुथल वाला रहेगा। मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं, मन को शांत रखें नहीं तो काम बिगड़ सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। खान-पान और आराम का ध्यान रखें। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। बच्चों से खुशी मिलेगी। प्रबंधन क्षमता का लाभ मिल सकता है। भाग्य 62 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
पारिवारिक मामलों में दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल रहेगा, अच्छा समय साथ बिता सकते हैं। मित्रों और निकट संबंधियों के साथ भी अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। खरीदारी लाभप्रद रहेगी।
धनु:
सितारे अनुकूल हैं, विरोधियों का पक्ष कमजोर होगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है, आनंदित होंगे। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढेगा, अपकी योजना सफल होगी। नौकरी में बदलाव का प्रयास सफल होगा। बच्चों से खुशी मिलेगी।
मकर:
आज आप रोमांटिक मिजाज के साथ दिन का आरंभ करेंगे। दिन भर आनंद और उत्साह का भाव बना रहेगा। छात्रों के लिए दिन शुभ है, शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर होगा। आपके काम में रचनात्मकता और कलात्मक की झलक मिलेगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों का प्रदर्शन शानदार होगा, अच्छे अवसर मिल सकते हैं। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
किसी के साथ वाद-विवाद में ना उलझें। माता अथवा घर की किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज का दिन संयम से बिताना चाहिए। महत्वपूर्ण फैसलों को टाल देना बेहतर होगा। जोखिम वाले काम ना करें। कार्यक्षेत्र में अरुचि रहेगी। भाग्य 50 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
आज दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। उत्साह और उर्जा में वृद्धि होगी। चली आ रही परेशानियों से राहत महसूस करेंगे। अधिकारियों एवं अनुभवी लोगों से सहयोग और लाभ मिल सकता है। व्यापार में कोई अच्छी डील हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी। भाग्य 77 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

Related posts

Maha Kumbh Police equipped with Eveready Siren Torches for Effective Crowd Management for a safer Maha Kumbh 2025

Newsmantra

Prashant Desai joins Raj Shamani in a podcast episode to delve into the science behind weight loss and how India became the obesity capital of the world

Newsmantra

Salman Khan to shake a leg with Prabhudheva

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More