newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscopeLucknow

वृषभ: पराक्रम में वृद्धि का दिन है।

▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬
?? दैनिक ?राशीफल ??

मेष:

चंद्रमा आज दिन रात कर्क राशि में संचार करेंगे। इस राशि में चंद्रमा के साथ सूर्य, मंगल और शुक्र भी विराजमान होंगे। इन चार ग्रहों के संयोग में आज आपका दिन कैसा गुजरेगा देखिए…आज मन की एकाग्रता में कमी आ सकती है। वाद-विवाद से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन निवेश एवं स्थायी संपत्ति के मामले में योजना बना सकते हैं। थकान महसूस करेंगे। भाग्य आज 58 प्रतिशत साथ देगा।
वृषभ:
व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है। पराक्रम में वृद्धि का दिन है। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। नए मित्र बनेंगे जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। भाग्य आज 88 प्रतिशत साथ देगा।
मिथुन:
व्यापारियों को कारोबार में वृद्धि होने के साथ-साथ धन का लाभ भी मिलेगा। उच्च अधिकारियों की शुभदृष्टि से कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। परिवारिक जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। भाग्य 93 प्रतिशत साथ देगा।
कर्क:
दिन का आरंभ मानसिक सबलता एवं शांतिपूर्वक वातावरण से होगा। कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा। मित्रों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता आज प्राप्त होगी। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। भाग्य 90 प्रतिशत साथ देगा।
सिंह:
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर संयम बरतने तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह गणेशजी सलाह देते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर उलझन में रह सकते हैं। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।
कन्या:
सामाजिक दृष्टि से आज आपको यश-कीर्ति और मान-सम्मान प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। नए कार्य शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाग्य 87 प्रतिशत साथ देगा।
तुला:
अपने सभी कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से पूर्ण कर सकेंगे। सामाजिक क्षेत्र में ख्याति मिलेगी। काम का दबाव बना रहेगा व्यस्त रहेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती है। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।
वृश्चिक:
ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन से आज आपके मन को शांति मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। घर परिवार के साथ खुशहाल समय व्यतीत होगा। नौकरी व्यवसाय में दिन अनुकूल और लाभप्रद बीतेगा। भाग्य 84 प्रतिशत साथ देगा।
धनु:
आज परिवार में प्रतिकूल वातावरण का आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर न पड़े इसका विशेष ध्यान रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। चोट लगने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। भाग्य 52 प्रतिशत साथ देगा।
मकर:
जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य 79 प्रतिशत साथ देगा।
कुंभ:
आज आपका मन चिंता मुक्त रहेगा। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक विषयों में आपकी रुचि होगी, कोई शुभ काम आपके हाथों से हो सकता है। भाग्य 81 प्रतिशत साथ देगा।
मीन:
यदि आप अपने बुद्धि-विवेक से कार्य करेंगे तो सफलता निश्चित मिलेगी। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल देने की सूचना ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं, कुछ परेशानियां आ सकती है लेकिन आप कठिनाइयों पर विजय प्राप्त कर लेंगे 70 प्रतिशत साथ देगा।

Related posts

आज आपके उत्साह में वृद्धि होगी

Newsmantra

Spoken Fest 2024: Final Artist Lineup Announced for Shillong Debut – A Spectacular Celebration of Art, Culture, and Storytelling with Patralekhaa, Tillotama Shome and others

Newsmantra

Good Newwz Box Office Collection Day 6: Rs 117 Crore

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More