newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का दिन फलदायी होगा

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
आज चंद्रमा दिन रात मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा। चंद्रमा के इस संचार से कई राशियों के लिए दिन का पहला भाग शुभ रहेगा तो किसी के लिए दोपहर के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन देखें सबसे पहले मेष राशिः-आज सुबह से ही किसी नई सोच को लेकर आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार होगा। दिन के महत्व को समझें और लाभ उठाने से न चूकें। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी, सुखमय दिन रहेगा। उन्नति कारक दिन रहेगा। भाग्य 85% साथ देगा।
वृषभ:
आज का दिन आपका व्यस्ततापूर्वक बीतेगा, अधूरे कार्य पूर्ण होंगे, व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और उनकी कदर होगी। शत्रु बलहीन रहेंगें। भाग्य 75% साथ देगा।
मिथुन:
आज भाग्य का साथ पाएंगे तो सभी कार्य बनते जाएंगे। उपाय करके ही कार्य की शुरुआत करें तभी कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। आय-संपत्ति के लिए दिन शुभ है। स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद की अनुभूति होगी। आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे। भाग्य 70% साथ देगा।
कर्क:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। बिना सोच-विचार के आज कोई कार्य न करें। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सुनी-सुनाई बात पर विश्वास और अमल न करें। भाग्य 65% साथ देगा।
सिंह:
आज आपको आपके जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। नई योजनाएं लाभ देंगी। मनोरंजन कार्य पर धन खर्च हो सकता है। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। सगे-संबंधियों या मित्रों की तरफ से उपहार मिलेगा। भाग्य 70% साथ देगा।
कन्या:
आज विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अचानक कोई शुभ सुचना से मन प्रसन्न रहेगा। प्रवास और स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को आनंद पहुंचाएगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। भाग्य 78% साथ देगा।
तुला:
आज आपको आपकी योग्यता के अनुसार मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन प्राप्ति से आपका दिन अत्यंत आनंदप्रद बना रहेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य 80% साथ देगा।
वृश्चिक:
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोध एवं आवेश से बचें। आंख में पीड़ा हो सकती है। आध्यात्मिक व्यवहार मानसिक शांति दे सकेंगे। परिवार में क्लेश का वातावरण हो सकता है। भाग्य 65% साथ देगा।
धनु:
आप आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ और मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा मंगलमय रहेगी। सभी कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में उत्साहजनक स्थिति रहेगी। कारोबार में लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। भाग्‍य 82% साथ देगा।
मकर:
आज अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा, मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे। कार्यक्षेत्र में अनुभवी लोगों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक जीवन में माता-पिता से सहयोग लें। भाग्‍य 75% साथ देगा।
कुंभ:
आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। आज कार्य सिद्धि का दिन है। आज मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मानसिक भार आज हल्का रहेगा। जितनी मेहनत करेंगे उससे बढ़कर सफलता मिलेगी। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, मनोबल बढ़ेगा। भाग्‍य 80% साथ देगा।
मीन:
आज का दिन मध्यम फलदायी होगी। आज धन के अपव्यय का योग है। किसी को उधार न दें। यात्रा करने से परहेज करें। मानसिक तनाव से बचें। असंतोष छोड़कर आत्मसंतोषी बनें। स्वास्थ्य की चिंता परेशान कर सकती है। जलाशय से दूर रहना हितकर है। भाग्य 49% साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

Related posts

Andheri’s Ganpati Mandal creates a ‘Poli Tickle Comedy’ live drama & questions the politician’s party-hopping trend

Newsmantra

दैनिक राशिफल आज का दिन अच्छा है

Newsmantra

Shardiya Navratri 2024: Dates, Muhurats, and Significance

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More