newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज का दिन बेहद खास है

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
आज का राशिफल 16 जून मंगलवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मंगल की राशि मेष में हो रहा है। इस राशि से चलते हुए चंद्रमा आज मिथुन सहित 5 राशियों के लिए दिन शानदार बना रहे हैं, देखिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। आज का दिन मेष राशि वालों के लिए राहत एवं सुख सुविधाओं से भरा रहेगा। आज मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। नई ऊर्जा का संचार मन को प्रसन्न रखेगा। इससे घर-परिवार में भी प्रसन्नता का माहौल रहेगा। भाग्‍य 89 प्रत‍िशत साथ रहेगा।
वृषभ:
आज आपको विशेष सावधानी रखनी होगी। आज क‍िसी प्र‍िय वस्‍तु के गुम होने की संभावना है। क‍िसी अपने के साथ वाद-व‍िवाद का भी योग है। आर्थिक रूप से आज खर्चे कुछ बढ़े रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों के साथ वार्ता करते समय सावधानी बरतें। अन्‍यथा र‍िश्‍तों में खटास भी आ सकती है। भाग्‍य 57प्रत‍िशत साथ रहेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। इससे मन में उल्लास रहेगा। नई योजनाएं सफलता दिलाएंगी। मित्रों का सहयोग एवं बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद कार्य सिद्ध करेगा। सेहत भी ठीक-ठाक रहेगी। यानी क‍ि आज के द‍िन आप टेंशन फ्री होंगे। भाग्‍य 90फीसदी साथ रहेगा।
कर्क:
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज आप जितना कर्म करेंगे उसी अनुपात में लाभ मिलने की संभावनाएं भी बनेंगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। लेक‍िन आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्‍यकता है। अन्‍यथा सेहत ब‍िगड़ सकती है। भाग्‍य 87प्रत‍िशत साथ रहेगा।
सिंह:
आज सिंह राशि वालों का भाग्य उनका साथ देगा। कई द‍िनों से चली आ रही मानसिक द‍िक्‍कतें भी खत्‍म हो जाएंगी। क‍िसी नई जगह जाने का योग है। यह यात्रा आपके ल‍िए सुखद योग बनाएगी। इससे आपकी सारी उलझनें खत्‍म सी होती लगेंगी। स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति एवं अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्‍य 91प्रत‍िशत साथ रहेगा।
कन्या:
कन्या राशि वालों को आज वाहन धीमी गति से चलाना चाहिए। साथ ही अनावश्यक कार्य के लिए बाहर न न‍िकलना ही ठीक रहेगा। आज शत्रु प्रबल रहेंगे इसलिए परिवार के साथ ही समय व्यतीत करें। आज के दिन सतर्क होकर ही कार्य-व्यवहार करें। अन्‍यथा न‍िवेश संबंधी क्षेत्रों में आपको नुकसान हो सकता है। भाग्‍य 53प्रत‍िशत ही साथ है।
तुला:
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा एवं नई संभावनाएं लेकर आया है। आज आपकी प्रियजनों से मुलाकात होने का योग है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। लेकिन सोच समझकर कार्य-व्यवहार करने से ही लाभ प्राप्त होगा। भाग्‍य 88 प्रत‍िशत साथ है।
वृश्चिक:
आज धन प्राप्ति का योग है। आज आपको मायके से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। शत्रु आज निर्बल रहेंगे। नई योजनाओं को शीघ्र-अतिशीघ्र क्रियान्वित करें, समय आपके पक्ष में है। इस समय क‍िये गए कार्य आपके ल‍िए शुभ होंगे। पर‍िवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। संतान संबंधी भी कोई शुभ समाचार म‍िल सकता है। भाग्‍य 93प्रत‍िशत साथ रहेगा।
धनु:
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए मिश्रित शुभाशुभ फल प्रदान करेगा। आज एक तरफ मन में उदासी रहेगी तो दूसरी तरफ भविष्य की रणनीति मन में चल रही होगी। लेकिन ईश्‍वर पर भरोसा रखें धीरे-धीरे आपका भाग्योदय होने वाला है अतः संयम पूर्वक समय व्यतीत करें। पत्‍नी या प्रेम‍िका के साथ आज व‍िवाद होने का योग है। लेकिन मन को शांत रखने का प्रयास करें। भाग्‍य 67प्रत‍िशत साथ रहेगा।
मकर:
आज का दिन आपके लिए मंगलमय है। आज आप जितना कर्म करेंगे भाग्य उसे दोगुना करके शुभ फल के रूप में आपको प्रदान करेगा। आपको पराक्रम से सफलता म‍िलेगी। इससे मन में असीम ऊर्जा का संचार होगा, परिवार में सुख शांति रहेगी। क‍िसी म‍ित्र से अचानक हुई मुलाकात भी जीवन में सुख-समृद्धि लाने का योग बना रही है। भाग्‍य 99 प्रत‍िशत आपके साथ है।
कुंभ:
आज का दिन आपके लिए मंगलमय है। आज आप जितना कर्म करेंगे भाग्य उसे दोगुना करके शुभ फल के रूप में आपको प्रदान करेगा। आपको पराक्रम से सफलता म‍िलेगी। इससे मन में असीम ऊर्जा का संचार होगा, परिवार में सुख शांति रहेगी। क‍िसी म‍ित्र से अचानक हुई मुलाकात भी जीवन में सुख-समृद्धि लाने का योग बना रही है। भाग्‍य 99 प्रत‍िशत आपके साथ है।
मीन:
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित प्रभाव वाला। यानी क‍ि आज के द‍िन ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर वाली कहावत चरितार्थ होगी। आज सबकुछ ईश्‍वर पर छोड़ दें। प्रा‍र्थना करें क‍ि वह सारी टेंशन को दूर करें। बस यह कहकर बिना चिंता किए दिन व्यतीत करें। सब ठीक-ठाक होगा। पर‍िवार में
आज संतान की क‍िसी बात से मन दु:खी हो सकता है। लेकिन जल्‍दी ही ठीक होने की भी स्थिति आएगी। भाग्‍य61 प्रत‍िशत साथ है।
🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻
ज्योतिषाचार्य :: श्री रमेश बी जोशी (शास्त्री)
सम्पर्क :9869513936

Related posts

MahaKumbh 2025: Over 1 Crore Devotees Take Dip On First Day In Sangam

Newsmantra

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा

Newsmantra

ANURAG KASHYAP’s DAUGHTER GETS RAPE THREATS

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More