newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

आज आपका दिन शुभ रहेगा

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
आज आपका मन अशांत रहेगा। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य नरम रहेगा, खान-पान और आराम का पूरा ध्यान रखें। आज खर्च भी समझदारी से करें। भाग्य 58 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ:
आपका प्रयास आज रंग लाएगा। शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे जिनसे जीवन में उत्साह एवं आनंद का संचार होगा। अपनों से सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। नौकरी में नए विचारों और उर्जा से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन:
आर्थिक मामलों में दिन लाभप्रद रहेगा। कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। कोई चाहत पूरी हो सकती है। यात्रा मंगलमय होगी। कम प्रयास से ही आप मान-सम्मान और यश प्राप्त कर लेंगे। कुल मिलकर दिन शुभ रहेगा। भाग्य 99 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
स्वास्थ्य नरम रहेगा। साझेदारी के काम में समझदारी और सतर्क रहने की जरूरत है। अपने भी आज बेगानों का व्यवहार करेंगे। अपने काम से मतलब रखिए, विवादों में फंसकर अपना नुकसान करवा सकते हैं। दुर्गा नामावली का पाठ करना शुभ रहेगा। भाग्य 60 प्रतिशत तक साथ देगा। शुक्र का तुला में संचार, अक्टूबर में इन राशियों को भरपूर लाभ
सिंह:
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। संयम से दिन बिताएं। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है या कोई अप्रिय घटना हो सकती है जिससे निराश होंगे। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में उर्जा का संचार करेगा। भाग्य 58 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या:
आज सितारे आपके पक्ष में हैं। आपकी यात्रा लाभप्रद रहेगी। मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। जितनी मेहनत और प्रयास करेंगे उस अनुपात में लाभ प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी, विरोधी निर्बल रहेंगे। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
आज का दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा। कहीं आपका धन फंसा है तो आज मिल सकता है। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे उनमें सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। धर्म-कर्म के काम में रुचि लेंगे। भाग्य 93 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
आज कुछ नए संपर्क बन सकते हैं जिनसे आपको लाभ मिलेगा। कोई अटका हुआ काम बनने से आप प्रसन्न रहेंगे। महिला मित्रों और संबंधियों से मधुर संबंध बनाकर रखें, फायदा होगा। अतिउत्साह से नुकसान हो सकता है, जोखिम लें मगर समझदारी से। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
आज आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा नहीं तो कार्यों में बाधाओं का सामना करना होगा। कठिनाई के बाद सफलता मिलेगी। किसी बात से मन खिन्न रह सकता है। कुछ उलटे-सीधे खर्च भी होंगे। धर्म-कर्म में भी मन आज उचाट रह सकता है। भाग्य 54 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
आज का दिन आपके लिए उत्साहवर्धक है। कोई शुभ समाचार मिल सकता है, उन्नति का अवसर मिलेगा। कहीं से आज उपहार या पुरस्कार मिल सकता है। जो लोग यात्रा पर जा रहे हैं उनकी यात्रा सुखद और मजेदार रहेगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
आज आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा, व्यस्त रहेंगे। धन खर्च होगा लेकिन सुख-समृद्धि के साधन भी बढ़ेंगे। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही ना करें। पारिवारिक जीवन में तालमेल से तनाव कम होगा। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
बीते कई दिनों से चली आ रही परेशानी आज दूर होगी। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, कम प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर लेंगे। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। मन को शांत रखकर काम करते रहिए आज, सब कुछ आपके पक्ष में होगा। भाग्य 97 प्रतिशत आपके साथ है।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹

Related posts

आज का दिन आपके लिए खास है

Newsmantra

MOUNI ROY AT LALBAUG CHA RAJA

Newsmantra

Sun, Faith, and Togetherness! South Moti Bagh’ s E Block Glows with the Spirit of Chhath Puja

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More