newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

दिन का आरंभ उत्साह और आनंद के साथ होगा

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
आज दिन में मंगल सिंह राशि से आकर कन्या में बुध, शुक्र, और सूर्य से मिलने वाले हैं। इन ग्रहों से मिलन से और चंद्रमा के कर्क राशि में संचार से किन-किन राशियों के लिए दिन शुभ और लाभदायी है। देखिए दिन कैसा गुजरेगा आपका…मेष राशि वालों का मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आप किसी से उलझ सकते हैं। क्रोध पर काबू रखें और संयम से काम लें। आज सितारे प्रतिकूल हैं, उतावलेपन में कोई भी काम ना करें, नुकसान होगा। लोगों से सही बात भी कहेंगे तो लोग गलत समझ लेंगे। भाग्य 45 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:
साहस और आत्मविश्वास से आप सभी काम को पूरा करने सफल होंगे। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। अतिरिक्त कमाई का मौका मिल सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। भाग्य 95 प्रतिशत साथ देगा।
मिथुन:
वाणी में चतुराई और मधुरता का लाभ आज कार्यक्षेत्र में मिलेगा। व्यावसायी और मार्केटिंग जुड़े लोगों के लिए दिन उत्साहवर्धक और लाभप्रद है। आज कोई नया प्रोजेक्ट और नई योजना पर काम शुरू करना शुभ रहेगा। कहीं से अचानक धन भी मिल सकता है। भाग्य 90 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क:
आज दिन के लिए जो भी योजना है उसे पूर कर पाने में सफल होंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और काम करने का उत्साह बना रहेगा। यात्रा सुखद और लाभप्रद रहेगी। आर्थिक लेन-देन और निवेश फायदेमंद होगा। जीवनसाथी के साथ आनंदपूर्ण समय बिता सकते हैं। भाग्य 98 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह:
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन उत्साह में कमी रहेगी। किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे। अगर हो सके तो आज यात्रा टाल दें। आर्थिक फैसले आज बहुत सोच विचार करके लें। खरीदारी की योजना आज हो सके तो टालें, गैर जरूरी खर्चे होंगे। भावुकता में लिया गया निर्णय कष्ट दे सकता है। भाग्य 52 प्रतिशत साथ दे रहा है।
कन्या:
दिन उत्साहवर्धक है, कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यों में आने वाली बाधाएं खुद ही दूर होती चली जाएंगी। नौकरी में प्रोत्साहन मिलेगा। कारोबार में लाभ के अच्छे योग हैं। मित्र और सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। कोई गिफ्ट या सरप्राइज मिल सकता है। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला:
दिन का आरंभ उत्साह और आनंद के साथ होगा। कार्यक्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे और लोग आपके व्यवहार एवं व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। घर के लिए कुछ भौतिक सुख के साधन खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से मधुर संबंध बना रहेगा। पारिवारिक विषयों पर विचार-विमर्श हो सकता है। भाग्य 89 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक:
आज सितारे आप पर मेहरबान हैं। धार्मिक विचार और दया का भाव रहेगा। सामाजिक कार्यों में आगे आ सकते हैं। आपके हाथों को पुण्य का काम हो सकता है। आज मंदिर या किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। नौकरी एवं व्यापार में स्थिति सुखद और आनंददायक रहेगी। भाग्य 93 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु:
दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन किसी बात से उलझन में रह सकता है। आज यात्रा में सावधानी बरतें। चोट-चपेट लग सकती है, संभलकर काम करें। वाद-विवाद की आशंका है, किसी से उलझने से बचें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। व्यर्थ तनाव से दूर रहें। भाग्य 59 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर:
पारिवारिक मामलों में आज का दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी, कुछ लोगों के नए संबंध बन सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। आर्थिक लाभ मिलेगा। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ:
दिन का आरंभ सामान्य रहेगा। सूर्य चढ़ने के साथ ही काम की व्यस्तता भी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें तो शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। धन लाभ का अवसर मिलेगा। अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न होगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन:
आज का दिन बीते कुछ दिनों से अधिक सुखद और आनंददायक होगा। योग्यता के अनुसार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान सुख मिलेगा। यात्रा सुखद और सफल रहेगी। दिन सामान्य रूप से आनंद में बीतेगा। भाग्य 78 प्रतिशत तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

‘Megha Mallhar’ an evening of Dance & Music heralding the monsoon organised by SAIL, Rourkela Steel Plant to mark Raja Utsav

Newsmantra

आज का दिन आपके लिए भाग्‍य में वृद्धि वाला नजर आ रहा है

Newsmantra

माता वैष्णो देवी मंदिर का भव्य मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत हुई : अनिल कुमार

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More