newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU Mantra

पीएम सूर्योदय योजना का लाभ सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।

पीएम सूर्योदय योजना का लाभ सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।

सूर्योदय योजना के तहत गरीब और मध्यम वर्ग परिवार के लोगों , गैर सरकारी कर्मचारी समेत देश के किसी भी नागरिक जिसकी आय सालाना 1.5 लाख रुपये से अधिक न हो को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

सूर्योदय योजना के तहत एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगने उन्हें बिजली के बिल कम चुकाने पड़ेंगे। उन्हें तीन यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। सोलर पैनल छत पर ही लगा सकेंगे इसलिए कहीं जमीन भी लेने की जरूरत नहीं होगी। इसमें 1 करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगेंगे। अगर हर महीने आपके घर की बिजली का बिल 2,500 से 3,000 रुपए आ रहा है तो यह घटकर 8 रुपए प्रतिदिन यानी 240 रुपए महीना हो सकता है।

इसके लिए आपको घर पर 3Kw का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाना होगा। इसकी लाइफ 25 साल की है और लगाने का खर्च 72,000 रुपए। इसे आप महीने में बांटें तो यह 8 रुपए प्रतिदिन ही होगा। सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, 3Kw के प्लांट के लिए प्रोजेक्ट कॉस्ट करीब 1.26 लाख रुपए होती है, इसमें से सरकार 54 हजार की सब्सिडी देती है। यानी आपको इस प्लांट को लगाने के लिए करीब 72 हजार रुपए ही खर्च करने होंगे। इस प्लांट की अनुमानित लाइफ 25 साल की है। इस हिसाब से 25 साल की बिजली के लिए हर दिन आपको केवल 8 रुपए खर्च करने होंगे। सोलर पैनल की क्वालिटी और अन्य सर्विसेज के आधार पर कीमत बढ़ भी सकती है।

प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की वेबसाइट https://solarrooftop.gov.in/ पर जाकर मांगी जानकारियों दर्ज कर योजना का लाभ ले सकते हैं। सूर्योदय योजना में अप्लाई करने के लिए आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ, बिजली का बिल, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो या राशन कार्ड होना जरूरी है।

Related posts

REC CMD, Sh. Vivek Kumar Dewangan, has been conferred the ‘CEO of the Year’ award

Newsmantra

Smt. Radha Chauhan, IAS (Retd.), takes over as the Chairperson of the Capacity Building Commission

Newsmantra

NTPC Dadri awarded for co-firing the highest quantity of Biomass

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More