newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

आल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की बैठक

आल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की बैठक

– गुरुग्राम के होटल हयात में हुई बैठक
– सांसद कार्तिक शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर रहे बैठक में मौजूद
– बैठक में ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स के पदाधिकारी रहे मौजूद
– देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे विभिन्न निगमो के मेयर
– अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा द्वारा आयोजित की गई है काउंसिल की बैठक
– मेयर अम्बाला शक्ति रानी शर्मा , मेयर दिल्ली शैली ओबरॉय , मेयर लखनऊ सुषमा खर्कवाल सहित कई मेयर मौजूद
– ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ़ मेयर द्वारा सांसद कार्तिकेय शर्मा को सोपा गया मांग पत्र
– सांसद कार्तिक के शर्मा ने कहा कि जल्द एआइसीएम. के एक डेलिगेशन के साथ केंद्र सरकार से करेंगे मुलाकात

ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ़ मेयर्स द्वारा गुरुग्राम के होटल हयात में एग्जीक्यूटिव कमिटी मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से विभिन्न नगर निगम में मेयर शामिल हुए , इस बैठक का आयोजन अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद कार्तिकेय शर्मा पहुंचे , दरअसल ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर देश भर के महापौर का एक संघठन है जिसमें समय-समय पर अलग-अलग राज्यों में निगम क्षेत्र में विकास कार्य और योजनाओं को लेकर चर्चा होती है इस वक्त देश में 214 नगर निगम क्षेत्र हैं जिनके मेयर इस काउंसिल के सदस्य है , जिसमें ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की एग्जीक्यूटिव कमेटी की यह बैठक थी हरियाणा , दिल्ली , पंजाब , उत्तर प्रदेश , राजस्थान , मध्य प्रदेश सहित तमाम राज्यों से मेयर शामिल हुए , जिनमे दिल्ली की मेयर शैली चौधरी , अम्बाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा , पंजाब के अबोहर से मेयर विमल त्रिपाठी , जयपुर राजस्थान से मेयर सौम्या गुर्जर , उत्तरप्रदेश के लखनऊ से मेयर सुषमा खर्कवाल सहित कई मेयर मौजूद रहे |

आल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की बैठक

इस बैठक में पंहुचे तमाम मेयर्स ने अपने अपने नगर निगम क्षेत्र को लेकर चर्चा की तो वन्ही ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ़ मेयर्स के द्वारा सांसद कार्तिकेय शर्मा को एक मांग पत्र भी सोपे जिसमें केंद्र सरकार से कई मांग रखी गई , एआइसीएम की चेयरमैन एवं बुरहानपुर से मेयर माधुरी अतुल पटेल के अनुसार 1994 में जो 74 वा संशोधन हुआ था उसे अभी तक कई राज्यो ने लागू नही किया है जिसके कारण महापौरों को अपने क्षेत्र में कार्य करने पर कठिनाई आती है , लोगो की अपेक्षा निगम से बढ़ी है और सरकार भी नगर निगम को काम तो सौंप रही हैं लेकिन संसाधन और प्रशासनिक अधिकार नही दिए गए है ऐसी ही विंसगतियो को लेकर चर्चा की गई है और यह भी मांग की गई है कि देश मे एक समान कानून बने , ऐसे ही मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के नाम सांसद कार्तिकेय शर्मा को एक मांग पत्र सौंपा है | जिसमें सांसद कार्तिक के शर्मा ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से बात करेंगे संसद में भी इस मुद्दे को उठाएंगे और जल्द महापौर के एक डेलिगेशन की मुलाकात केंद्र सरकार से कराएंगे |

आल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर्स की इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आज देश के विभिन्न राज्यों से आए मेयर ने अपने-अपने निगम क्षेत्र के मुद्दों को लेकर चर्चा की और एक मांग पत्र भी मुझे सौंपा है जिनके मुद्दे पर केंद्र सरकार से जल्द बात करेंगे , मेयर्स के मुद्दे जनता से सरोकार रखते है जिनका पूरा होना जरूरी है , तमाम मेयर्स का जनता से सीधा सरोकार होता है और लोगों की भी काफी उनसे उम्मीदें होती हैं इसलिए मेयर्स के अधिकारों में समानता होनी चाहिए ताकि उन्हें काम करने का मौका मिले |

ऑल इंडिया कौंसिल ऑफ़ मेयर्स की बैठक में पहुंचे विभिन्न राज्यों के मेयर्स ने अपने अपने निगम क्षेत्र के मुद्दों और उनके विचारों को लेकर चर्चा की , जिसमें अलग अलग निगमो से महापौर ने कहा कि इस तरह की बैठक में जब चर्चा होती है तो सभी को कुछ नया जानने और सीखने को मिलता है कि हम अपने क्षेत्र के लोगों के लिए कैसे बेहतर कार्य कर सकते हैं और इसी को लेकर हमेशा चर्चा की जाती है |

Related posts

The Delhi chapter of ‘CNN-News18 Town Hall’ to address India’s path ahead of General Elections 2024

Newsmantra

नीतीश और राहुल बोले- मिलकर लड़ेंगे भाजपा से, अब शिमला में मिलेंगे विपक्षी दल

Newsmantra

Sc rejects Congress petition

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More