newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

क्या बीजेपी की सहमति से अलग हो गये चिराग

क्या बीजेपी की सहमति से अलग हो गये चिराग

बिहार की राजनीति में पासवान परिवार को मौसम वैग्यानिक कहा जाता है.कहते है वो ये भांप लेते है कि हवा किस तरफ बह रही है . इसलिए अब जब चिराग पासवान ने एनडीए से अलग होकर उन 143 सीटों पर चुनाव लडने का ऐलान कर दिया है जिसमें जेडीयू चुनाव लड रही है तो सवाल उठने लगा है कि क्या चिराग पासवान इस बार बीजेपी के कहने पर ही अलग हुए है और चुनाव में वो बीजेपी की बी टीम की तरह होकर नीतिश को नुकसान पहुचायेंगे .चिराग ने कहा भी है कि वो बीजेपी के साथ है नीतिश के नहीं . तो समझते है कि असल में बात क्या है .

चिराग पासवान भी राजनीतिक स्थिति भांपने में माहिर है। बता दें कि चिराग पासवान ने जब राजनीति के क्षेत्र में अपना कदम बढ़ाया था तब उनके पिता रामविलास पासवान राजनीति के मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। उसी वक्त बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो नरेंद्र मोदी को बतौर प्रधानमंत्री प्रोजेक्ट किए जाने के खिलाफ थे, वे बीजेपी से अलग होकर बिहार में नए साथी की तलाश कर रहे थे। उस समय एलजेपी का ग्राफ तेजी से नीचे की ओर जा रहा था और यूपीए में रहने की वजह से धर्मनिरपेक्षता के नाम पर रामविलास पासवान के लिए एनडीए में शामिल होना मुश्किल लग रहा था। तब चिराग पासवान ने एलजेपी को इस मुश्किल घड़ी से निकाला और देश का मूड भांपते हुए अपने पिता रामविलास पासवान को मनाकर पार्टी को एनडीए का हिस्सा बनवाया। आज चिराग पासवान के इसी सियासत की समझ की वजह से रामविलास पासवान नरेंद्र मोदी की सरकार में दूसरी बार मंत्री बने हैं।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में एलजेपी ने 42 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन, जीत का स्वाद मात्र दो सीट पर ही चखने को मिला था। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ एनडीए में एलजेपी के अलावा जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ( HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) शामिल थी। 2015 चुनाव के दौरान एनडीए में सीट बंटवारे का मामला हो या पार्टी के टिकट बंटवारे का फैसला, हर फैसले में चिराग पासवान की मौजूदगी रही थी। लेकिन, 2020 के विधानसभा चुनाव में स्थिति बदल गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले और सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार घर वापसी कर चुके हैं। नीतीश के एनडीए में वापसी के बाद से ही चिराग पासवान का कद एनडीए में घटने लगा और वे मुख्यमंत्री के खिलाफ हो गए।

Related posts

At 1.73 Lakh Daily New Cases, declining trend

Newsmantra

BIHAR  1ST ROUND OF VOTING TODAY

Newsmantra

मोदी ने मुसलमानों को ज्यादा बच्चों से जोड़ने को किया खारिज

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More