newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Research and Education

हर तबके के बच्चों का है अच्छी शिक्षा का अधिकार: नवीन गोयल  

हर तबके के बच्चों का है अच्छी शिक्षा का अधिकार: नवीन गोयल  

गुरुग्राम में प्रतिभाओं की कमी नहीं: नवीन गोयल

-अनमोल रत्न फाउंडेशन के तत्वावधान में हुआ एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड-2023

गुरुग्राम। शनिवार को अनमोल फाउंडेशन के तत्वावधान में रोटरी पब्लिक स्कूल सेक्टर-22 में आयोजित एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड-2023 समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के सह-संयोजक नवीन गोयल मुख्य अतिथि रहे।

नवीन गोयल ने कक्षा दसवीं में मेरिट में आए छात्रों को सम्मानित किया और उनका मनोबल बढ़ाया। अपने संबोधन में नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में समाज का हर व्यक्ति आगे आए। उन्होंने कहा कि हमारे देश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू है। हर बच्चे को अच्छी शिक्षा का अधिकार है। हर स्कूल इस बात पर जरूर फोकस करके कि उनके प्रांगण में आने वाले अमीर-गरीब बच्चों को शिक्षा देने में किसी भी तरह का भेदभाव ना हो।

हर तबके के बच्चों का है अच्छी शिक्षा का अधिकार: नवीन गोयल  हर तबके के बच्चों का है अच्छी शिक्षा का अधिकार: नवीन गोयल  

उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों को भी बच्चों को शिक्षा के अलावा खेलों में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करना चाहिए। नवीन गोयल ने कहा कि खेल सभी प्रकार की परिस्थितियों के लिए व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से तैयार करता है। खेल के महत्व को गंभीरता से लिया जाना चाहिए तथा इसे शिक्षा के बराबर समझा जाना चाहिए। बच्चों को उनके शुरुआती उम्र से ही इसके लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। छात्रों के बीच अधिक जागरूकता फैलाने के लिए संस्थानों में नियमित अभ्यास और फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। उनके माता-पिता को खेल के महत्व के बारे में जागरुक कराना चाहिए। सभी स्कूलों में खेल के लिए अनिवार्य अवधि होनी चाहिए। खेल के प्रति इच्छुक छात्रों को जिला, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के लिए उचित प्रशिक्षण के लिए कुशल कोच, आवश्यक खेल उपकरण प्रदान किये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ अगर खेलों में आगे बढ़ाते हैं तो उनको जीवन की यह अनमोल सौगात होगी। यहां जिन बच्चों को सम्मानित किया गया है, ये मेधावी छात्र-छात्राएं आगे चलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल सहित अलग-अलग क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करें, यही शुभकामनाएं हैं। इस अवसर पर गरिमा श्योराण, शिवानी जिंदल, मोहित ठकराल, रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर गजेंद्र गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गगन गोयल व अन्य जन उपस्थित रहे।

Related posts

BIMTECH welcomes Tapan Singhel MD & CEO of Bajaj Allianz as “Professor of Practice (Honorary)” to inspire young business leaders 

Newsmantra

IIM Sambalpur Marks a Decade of Excellence in Presence of Union Minister of Education

Newsmantra

AMITY UNIVERSITY MUMBAI SECURES TOP SPOT IN QS ASIA UNIVERSITY RANKINGS 2025 FOR SOUTHERN ASIA

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More