newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Political

आत्मरक्षा की कला जूडो कराटे को बेटियां जरूर सीखें: नवीन गोयल

आत्मरक्षा की कला जूडो कराटे को बेटियां जरूर सीखें: नवीन गोयल

-जिला जूडो एसोसिएशन की ओर से आयोजित की गई जूडो चैंपियनशिप

गुरुग्राम। शुक्रवार को सेक्टर-4 स्थित अंबेडकर भवन में जिला जूडो एसोसिशन गुरुग्राम की ओर से 25वीं डा. जिगोरो कानो जूडो चैंपियनशिप 2023-24 आयोजित की गई। इसका शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रमुख एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत कमेटी के सह-संयोजक नवीन गोयल ने किया। उन्होंने चैंपियनशिप के आयोजक महेंद्र को बेहतर आयोजन के लिए बधाई दी।

नवीन गोयल ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाया। साथ ही आयोजकों को इस प्रतियोगिता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि जूडो कराटे आत्मरक्षा के लिए एक अच्छी कला है। बेटियों को विशेष रूप से इसे सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ाने में हम सबका सहयोग होना चाहिए। बेटियों को उनकी रुचि के अनुसार उस क्षेत्र में भेजा जाना चाहिए। हमारी बेटियां प्रतिभाशाली हैं। इन्हें जरा सी सपोर्ट मिलती है तो ये खुद को साबित कर सकती हैं। हमारी बेटियों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि बेटे-बेटियों को हमें बचपन से ही खेलों के क्षेत्रों में भी लगाना चाहिए। भारत की विशेषकर हरियाणा की बेटियों ने दुनिया में नाम रोशन किया है। खेलों में, सेना में हमारी बेटियां परचम लहरा रही हैं। दुर्गम चोटियों पर चढ़ाई करके हमारी बेटियां नाम रोशन कर रही हैं। ऐसी बेटियों को हमें समय-समय पर सपोर्ट करना चाहिए, ताकि उनके सपने पूरे होने के साथ हम सबका भी सम्मान बढ़े। नवीन गोयल ने कहा कि जूडो कराटे सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि यह आत्मरक्षा का बड़ा हथियार है। समय के साथ बहुत कुछ बदला है। हमें भी बदलना होगा। उन्होंने कहा कि हम अपने घर-परिवार से बेटियों को आगे बढ़ाने की शुरुआत करें। अगर हर घर से यह शुरुआत होगी तो समाज में बदलाव जरूर आएगा। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा और केंद्र सरकार ने जो काम किए हैं, वे अनुकरणीय हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की बेहतर नीतियों से खेल की दुनिया में हरियाणा का डंका बजा है।

Related posts

Three airports leased out to ADANI

Newsmantra

Gujarat Chief Minister RUPANI Resign A Year Before State Polls

Newsmantra

44,059 Fresh COVID-19 Cases

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More