newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

जूनियर रन मैराथन का आयोजन, निगम आयुक्त ने झंडी दिखाकर किया रवाना

जूनियर रन मैराथन का आयोजन निगम आयुक्त ने झंडी दिखाकर किया रवाना

– विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने लिया हिस्सा

27 अगस्त, मानेसर। मानेसर नगर निगम के आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने रविवार सुबह ‘जूनियर रन फेस्टिवल’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर आयुक्त ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करते रहना चाहिए। उन्होंने बच्चों से जंक फूड को छोड़कर पौष्टिक भोजन करने की अपील की। इसी के साथ उन्होंने बच्चों से रोजाना दौडने को भी अपनी आदत में शामिल करने को कहा। इस मैराथन दौड का आयोजन सेक्टर-90 स्थित आर्वी हाॅस्पिटल की ओर से किया गया था।

जूनियर रन मैराथन का आयोजन निगम आयुक्त ने झंडी दिखाकर किया रवानाजूनियर रन मैराथन का आयोजन निगम आयुक्त ने झंडी दिखाकर किया रवाना

निगम आयुक्त ने इस दौरान मैराथन के प्रतिभागी बच्चों व अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मैराथन की थीम ‘बच्चों में मोटापा और स्वास्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना’ रखा गया है। हमें इसी बात का ध्यान रखना है कि अपनी दिनचर्या में पौष्टिक भोजन को शामिल करना चाहिए। जंक फूड खाने से मोटापा बढ़ता है और अकेला मोटापा ही बहुत सारी बीमारियों का कारण बनता है। हमें किसी भी तरह के जंक फूड से परहेज करना चाहिए। उन्होंने वहां आए बच्चों के अभिभावकों से कहा कि बच्चे पौष्टिक खाने को छोड़कर जंक फूड को ज्यादा पसंद करते है लेकिन यह अभिभावकों की जिम्मेदारी बनती है कि उन्हें किसी भी तरह से बच्चों को जंक फूड खाने से रोकना है। इस दौरान उन्होंने 3 किलोमीटर, 6 किलोमीटर और 8 किलोमीटर की दौड़ के विजेता बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ आर्वी हॉस्पिटल की सीईओ डाॅ़ रेनू यादव, हाॅस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ विक्रम सिंह, फिजियोथेरेपी विभाग के प्रमुख डाॅ विकास लांबा, सेल्स हेड विनित कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Related posts

SCOPE hails a growth oriented and inclusive budget

Newsmantra

India and Saudi Arabia sign MoU in Electrical Interconnections, Green / Clean Hydrogen and Supply Chains

Newsmantra

Mother Dairy to cut milk prices by ₹2 per litre from Sept 22 after GST rate

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More