newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Infra Mantra

जल्द ही सुधरेगी मानेसर निगम क्षेत्र में सड़कों की सूरत। 9 सड़कों का होगा निर्माण। करीब 18 करोड़ रूपये में बनकर तैयार होंगी सड़कें

जल्द ही सुधरेगी मानेसर निगम क्षेत्र में सड़कों की सूरत

11 अगस्त, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में जल्द ही सड़कों की सूरत सुधरने वाली है। निगम की ओर से 9 सड़कों के निर्माण व रिपेयरिंग के लिए करीब 18 करोड़ रूपये खर्च करने की योजना है। इनमें से 5 सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर लगाए जा चुके है जबकि 4 सड़क, फिरनी के निर्माण के नए टेंडर आमंत्रित किए गए है।

मानेसर नगर निगम आयुक्त साहिल गुप्ता ने बताया कि नगर निगम की ओर से इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर अलाॅट होने के तुरंत बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निगम आयुक्त ने बताया कि गांव नाहरपुर कासन के राव तुलाराम चैक से नवादा गांव तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस काम पर 2 करोड़ 19 लाख रूपये, गांव नवादा फतेहपुर में लिंक रोड के निर्माण पर 2 करोड़ 26 लाख रूपये, गांव नवादा से लखनौला में आरएमसी रोड़ के निर्माण पर 2 करोड़ 15 लाख रूपये, गांव लखनौला में फिरनी रोड के निर्माण पर 2 करोड़ 19 लाख और गांव नवादा फतेहपुर में आरसीसी बाॅक्स टाइप स्ट्रोम वाटर ड्रेन के निर्माण पर करीब 2 करोड़ 50 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे।

इसके अलावा गांव सिकंदरपुर बढ़ा में वाटिका रोड़ से आइरिस माॅल तक आरएमसी रोड बनाने के लिए 2 करोड़ 23 लाख रूपये , गांव सिकंदरपुर बढ़ा में ही फिरनी के निर्माण पर 2 करोड़ 27 लाख रूपये, नवादा गांव को बढ़ा गांव से होते हुए सेक्टर-86 को जोड़ने वाली सड़क पर करीब 1 करोड़ 43 लाख रूपये व गांव बढ़ा में फिरनी के निर्माण पर 1 करोड़ 76 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे।

Related posts

WashCraft Redefines Dry Cleaning with Sustainable Solutions

Newsmantra

L&T Secures (Ultra-Mega*) Contract from Adani Power for 6,400MW Thermal Power for CarbonLite Solutions Business 

Newsmantra

L&T wins (Mega*) Orders to Build Advanced Grid Systems

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More