newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

अशोक कुमार गर्ग ने मानेसर नगर निगम आयुक्त के तौर पर पदभार संभाला

अशोक कुमार गर्ग ने मानेसर नगर निगम आयुक्त के तौर पर पदभार संभाला

23 अगस्त, मानेसर। मानेसर नगर निगम के नवनियुक्त आयुक्त श्री अशोक कुमार गर्ग ने बुधवार को अपना पदभार संभाल लिया है। 2009 बैच के आईएएस श्री गर्ग इससे पहले हरियाणा एलीमेंट्री एजुकेशन विभाग के निदेशक तथा हरियाणा स्कूल एजुकेशन विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे गुड़गांव नगर निगम में संयुक्त आयुक्त के तौर पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

पदभार संभालने के उपरांत निगम आयुक्त ने कहा कि उनका प्रयास यही रहेगा कि नगर निगम की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों में और अधिक तेजी आए और मानेसर को स्वच्छ,सुंदर व बेहतरीन शहर बनाने की दिशा में तेज गति से काम किए जाए। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में सबसे पहला काम लोगों को जल्द से जल्द व समयबद्ध तरीके से सेवाएं उपलब्ध करवाना होगा ताकि सरकारी काम निर्बाध रूप से हो। उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी उनकी प्राथमिकता में शामिल है ताकि यहां रहने वाले लोगों को यहां रहने का सुखद अनुभव हो। नगर निगम के अधिकारियों ने उनके साथ औपचारिक मुलाकात की और नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्य व नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं के बारे में उन्हें जानकारी दी। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों व अन्य ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

Related posts

Prime Minister Narendra Modi Lays Foundation Stones for NEEPCO’s Hydro Power Projects in Arunachal Pradesh

Newsmantra

Govt To Set Up High Level Committee To Review The Banking Sector

Newsmantra

IndusInd Bank Limited (IBL) and Bharat Financial Inclusion Limited (BFIL) sign MoU with Ministry of Agriculture and Farmers Welfare

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More