newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Government- press- releaseGovt. Mantra

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में देश के पहले हिंदी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट और प्रथम दिवस आवरण जारी किया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष रामबहादुर राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बधाई संदेश पढ़कर सुनाया। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का द्विशताब्दी वर्ष भारत की चेतना, विचार और जनजागरण का उत्सव है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पत्रकारिता का इतिहास भारत का इतिहास भी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय जागरण का एक सशक्त आंदोलन है। मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि समय, तकनीक और मंच बदल सकते हैं, लेकिन पत्रकारिता का मूल दायित्व कभी नहीं बदलना चाहिए। इस अवसर पर हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा को दर्शाने वाली एक विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें प्रमुख हिंदी समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और अग्रणी संपादकों से जुड़े दुर्लभ चित्रों और ऐतिहासिक दस्तावेजों को प्रदर्शित किया गया।

Related posts

Prime Minister -Shri Narendra Modi honour the Shramiks for their tireless dedication and craftsmanship.

Newsmantra

PM Viksit Bharat Rojgar Scheme: Online Portal For Employers, First-Time Employees Launched

Newsmantra

MEA Defends India’s Oil Imports From Russia; Calls US, EU Criticism ‘Unjustified, Unreasonable’

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More