newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
CultureHoroscope

कार्य बनने की खुशी होगी

🙏🏻 दैनिक 🌸राशीफल 🙏🏻
मेष:
चंद्रमा का संचार कर्क राशि में हो रहा है। इससे दोपहर बाद कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। जानिए आपके लिए आज का दिन है कैसा, देखें सबसे पहले मेष राशि…
आज की गई यात्रा से लाभ होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। उम्‍मीद के मुताबिक काम पूरे होंगे। अधिकारी वर्ग से सहायता मिलने की उम्मीद है। विरोधी निर्बल रहेंगे। आज भाग्य 74 % तक साथ देगा।
वृषभ:
रुका हुआ धन मिलेगा। प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना है। आज आपको धन लाभ के साथ यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग भी बन रहा है। आज भाग्य 87 % तक साथ देगा।
मिथुन:
कार्य बनने की खुशी होगी। नए संपर्कों से लाभ होगा। मार्ग प्रशस्त होता नजर आएगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ती दिखेगी, हालांकि सावधान रहने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। आज भाग्य 90 % तक साथ देगा।
कर्क:
कार्यों में बाधा की आशंका है। धैर्य से काम लेकर काम करने की जरूरत है। कठिनाइयों का सामना करते हुए आज आप अपने उद्देश्य में सफल रहेंगे। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। आज भाग्य 52 % तक साथ देगा।
सिंह:
सुखद यात्रा का संयोग है। उन्नति का समाचार मिलेगा। किसी काम में पुरस्कार अथवा भेंट मिलने से खुशी महसूस करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अनुकूल दिन है। लाभ निश्चित है। आज भाग्य 93 % तक साथ देगा।
कन्या:
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सुख-समृद्धि की प्राप्ति के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होने की आशंका है। आज आपको सतर्क होकर काम करना चाहिए क्योंकि गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं, सावधान रहें। आज भाग्य 69 % तक साथ देगा।
तुला:
भाग्य का साथ आपको सफलता दिला सकता है। विरोधी परास्त होंगे, व्यवहारकुशलता और शांति के साथ सामंजस्य बिठाते हुए कार्य करने से ही सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही आज उन्नति का अवसर मिलेगा। आज भाग्य 81 % तक साथ देगा।
वृश्चिक :
व्यर्थ का वाद-विवाद होने की आशंका है। चोट-चपेट भी लग सकती है, वाहन चलाने में सावधानी बरतें। संभव है कि आपके आस-पास का वातावरण अशांत रहे। बेकार की यात्रा से बचें, विरोधी सक्रिय रहेंगे। प्रभु की शरण ऊर्जा प्रदान कर, रक्षा करेगी। आज भाग्य 59 % तक साथ देगा।
धनु:
कई दिनों से आपके द्वारा किया जा रहा प्रयास रंग लाएगा, जल्द ही आपको सफलता हासिल हो सकती है। किसी शुभ समाचार के मिलने का भी संयोग है। नए अवसर जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं, अपनों का सहयोग भी मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। आज भाग्य 90 % तक साथ देगा।
मकर:
धन लाभ की पूर्ण संभावना है। मनोकामना पूर्ति होगी। आज आपका दिन शुभ रहेगा। मंगलमय यात्रा का योग है। अचानक लाभ से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके द्वारा किए गए अल्प प्रयासों से यश और कीर्ति हासिल करेंगे। आज भाग्य 97 % तक साथ देगा।
कुंभ:
भागीदारी में लाभ न के बराबर हासिल होने की आशंका है लेकिन इससे हताश होने की आवश्यकता नहीं है। आपके अपने परायों सा व्यवहार कर सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी दिखती प्रतीत हो रही है। शारीरिक अस्वस्थता सम्भव है, विवाद से बचना श्रेयस्कर है। आज भाग्य 50 % तक साथ देगा।
मीन:
अशुभ समाचार मिलने से तनाव की स्थिति आ सकती है। अप्रिय घटना घटित होने की आशंका है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। आज भाग्य 55 % तक साथ देगा।

🌹 आपका दिन मंगलमय हो 🌹
🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

Related posts

Nationally & Internationally acclaimed poets mesmerize Rourkelaites in Kavi Sammelan organised by SAIL, Rourkela Steel Plant

Newsmantra

दिल्ली साहित्य महोत्सव 2025 का शुभारंभ; “साहित्य कुछ लोगों का विशेषाधिकार नहीं, बल्कि सबका अधिकार है” – विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता 

Newsmantra

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More