newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Business

छा गए कोंडागांव के हर्बल प्रोडक्ट,,अंतरराष्ट्रीय क्रेता विक्रेता सम्मेलन रायपुर में

20 सितंबर से 22 सितंबर तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रेता विक्रेता सम्मेलन में जो कि राजधानी के होटल सयाजी में छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आयोजित किया जा रहा है, का भव्य शुभारंभ हुआ। इसमें प्रमुख रूप से बस्तर के “मां दंतेश्वरी हर्बल समूह” के  खेतों में तैयार किसानों के सर्टिफाइड ऑर्गेनिक हर्बल उत्पादों  ने देश तथा विदेश के सभी व्यापारियों, निर्माताओं तथा निर्यातकों का ध्यान आकर्षित किया है। बस्तर में उगाई गई, पूर्णत: जैविक, बिना कड़वाहट वाली  शक्कर से 30 गुना मीठी होने के बावजूद जीरो कैलोरी वाली वंडर प्लांट, स्टीविया MDS16  ( मीठी तुलसी) की पत्तियां, काली मिर्च सफेद मूसली, केसर का विकल्प अनाटो अर्थात सिंदूरी  सहित कई अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता की मापदंडों के अनुरूप सर्टिफाइड ऑर्गेनिक हर्बल फूड सप्लीमेंट ,सफेद मुसली की कैप्सूल,  आदि इस स्टाल में देश-विदेश से आए अतिथियों, मैनुफैक्चरर्स तथा एक्सपोर्टर्स  के अवलोकनार्थ एवं विपणन अनुबंध हेतु रखे गए हैं।

इस स्टॉल का संचालन मां दंतेश्वरी हर्बल समूह के विपणन एवं गुणवत्ता नियंत्रण प्रभाग की प्रमुख अपूर्व त्रिपाठी  मुख्य प्रबंधक विपणन  मनोज साहू कथा प्रबंधक विपणन राजेंद्र पटेल कर रहे है। उल्लेखनीय है कि मां दंतेश्वरी हर्बल समूह बस्तर की 700 से भी अधिक आदिवासी परिवारों के साथ मिलकर जैविक पद्धति से लगभग 3 दशकों से वनऔषधियों की खेती तथा विपणन कर रहा है, तथा क्षेत्र के किसानों को भी जैविक खेती हेतु प्रशिक्षित  कर रहा है। इस तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन में मां दंतेश्वरी हर्बल समूह के कार्यो, इनके उत्पाद तथा इन उत्पादों की गुणवत्ता के  के बारे में एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से किया जा रहा है।

आपसे विनम्र निवेदन है, कि कृपया इस आयोजन में विशेष रूप से’ मां दंतेश्वरी  हर्बल समूह’ के स्टॉल पर पधार कर बस्तर जैसे दुर्गम क्षेत्र में कार्य कर रहे  किसानों का हौसला बढ़ाएं।

देश विदेश की ट्रेडर्स उद्योगपतियों निर्यात को का ध्यान छत्तीसगढ़ के इन अनूठी उत्पादों तथा इस प्रदेश  की इन अपार क्षमताओं की ओर आकर्षित किया जाना छत्तीसगढ़ के किसानों तथा समूचे छत्तीसगढ़ के हित में होगा। यह कार्य बिना आपके सहयोग के संभव नहीं अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि कृपया इसे अपने स्तर पर यथोचित  प्राथमिकता प्रदान करने की कृपा करें।

Related posts

Godrej Enterprises Group secures strategic MOUs at Aero India

Newsmantra

Vedanta secures 1 GW Renewable Energy Round-the-clock Power Delivery Agreements, on-track to achieve 2.5 GW by 2030

Newsmantra

AIR INDIA’S BUSINESS & PREMIUM ECONOMY SEATS, A350 VR EXPERIENCE ON DISPLAY AT SATTE 2025

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More