newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
News Mantra: Exclusive

शहीद की बेटियों पर नाज है हमें

उरी हमले के शहीद सुनील की तीनों बेटियों ने परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त कर पिता को दी श्रद्धांजलि
• विपरीत परिस्थतियां होने के बावजूव सुनील की तीनों बेटियों ने देश को किया गौरवान्वित
• “एक तरफ सर्वेश जी ने जहाँ हमें हौसला दिया, वहीं तीनो बच्चियों ने आज मेरा सर गर्व से ऊँचा कर दिया | बच्चों ने पिता के जाने के बाद भी हार नहीं मानी और कठिन परिश्रम से यह साबित कर दिया की जहाँ चाह होती है वहीं राह होती है|”- सुनील की पत्नी
• 92.4% प्राप्त करने वाली बड़ी बेटी आगे की पढ़ाई के लिए कोटा(राजस्थान) चली गई है
• उरी हमले के बाद बिहार के सर्वेश तिवारी उठाया था परिवार तथा बच्चों के पढ़ाई के खर्च की जिम्मेदारी
कहते है कि जब परिस्थितियाँ अनुकूल हो तो किसी भी क्षेत्र में अच्छा करना बहुत आसान होता है, लेकिन विपरीत परिस्थितियों से जूझकर अच्छा करना वाकई किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होता है | कुछ ऐसा ही कारनामा 2016 उरी हमले में शहीद बिहार के गया जिले के नायक सुनील कुमार विद्यार्धी के तीनों बेटियों ने किया है| शहीद सुनील की तीनों बेटियों ने अपनी-अपनी परीक्षाओं में शानदार अंक प्राप्त कर ना सिर्फ अपने पिता को श्रद्धाजलिं अर्पित की है बल्कि बिहार का नाम भी रोशन किया हैं | नायक सुनील की तीनों बेटियां – आरती ने बोर्ड परीक्षा में 92.4%, अंशु ने 9 वीं कक्षा में 95% और अंशिका ने 5वीं कक्षा में 99% अंक प्राप्त कर परचम लहराया है और पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बने है |
2016 के उरी हमले का नाम सुनते ही रूह काँप उठती है लेकिन इससे भी ज्यादा दर्द उन परिवारों को हुआ जिन्होंने हमले में अपने सदस्यों को खो दिया था| इस हमले से उनके जीने की उम्मीदें टूट गई थी और जिस शहीद की तीन-तीन बेटियाँ हो, उन्हें तो फिर भविष्य में सिर्फ अंधेरा ही नज़र आ रहा था | उनकी सारी उम्मीदे, सपने और आशाएँ खत्म हो गई थी |
हमले के बाद जब पूरा देश शोक में डूबा हुआ था तब बिहार के चंपारण जिला के विशुनपुर ग्राम के निवासी एवं पीआर प्रोफेशनल्स के प्रबंध निदेशक सर्वेश तिवारी ने आगे आकर इस परिवार को गोद लिया था| उन्होंने इस परिवार के बच्चों की पूरी पढ़ाई का जिम्मा अपने कंधो पर लिया था | साथ ही उसी वक़्त सर्वेश तिवारी ने इस परिवार को 20 लाख रुपए का चेक भी दिया था | सर्वेश तिवारी का यह मानना है कि वतन पर मरने वाले शहीद किसी एक परिवार के नही बल्कि देश के धरोहर होते है| तीनों बेटियों की अच्छे नंबरों से पास होने की खुशी साझा करते हुये नायक सुनील की पत्नि ने सर्वेश तिवारी को धन्यवाद दिया है |
खुशी के इस मौके पर शहीद नायक सुनील की पत्नि ने सर्वेश तिवारी को धन्यवाद देते हुये कहा “एक तरफ सर्वेश जी ने जहाँ हमें हौसला दिया, वहीं तीनो बच्चियों ने आज मेरा सर गर्व से ऊँचा कर दिया | बच्चों ने पिता के जाने के बाद भी हार नहीं मानी और कठिन परिश्रम से यह साबित कर दिया की जहाँ चाह होती है वहीं राह होती है|”
श्री सर्वेश तिवारी ने बच्चों के परीक्षा परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुये कहा कि “तीनो बच्चों ने 90% से ज्यादा अंक लाकर एक नयी मिशाल पेश की है| श्री तिवारी ने कहा, “तीनो बच्चों ने अपनी अपनी परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर हमें गौरवान्वित किया है| हमें यह नहीं भूलना चाहिए की हमारे देश के सैनिक अपने प्राण गवांकर हमें सुरक्षा प्रदान करते हैं और हम उनका ये क़र्ज़ कभी नहीं चुका सकते है| अतः जब तक तीनो बच्चे अपनी पढ़ाई पूरी धनोपार्जन शुरू नहीं करते, तब तक पीआर प्रोफेशनल्स उनकी पूर्ण जिम्मेद्दारी उठाता रहेगा|”

Related posts

Cargo flight operations for medical supplies

Newsmantra

Times Realty and Infrastructure Conclave

Newsmantra

Titagarh Rail Systems inaugurates New Engineering Centre in Bangalore

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More