newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Lucknow

रोड शो के जरिये आज राव इंद्रजीत गुरुग्राम वासियों से होंगे रूबरू: नवीन गोयल

-रोड शो की तैयारियों को लेकर नवीन गोयल ने ली बैठक गुरुग्राम। गुडग़ांव लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह का मंगलवार को गुरुग्राम में भव्य रोड शो होगा। इसकी तैयारियों को लेकर व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रमुख नवीन गोयल ने सेक्टर-17 स्थित माधव सेवा केंद्र में साथी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर जिला संयोजक रोशन लाल अग्रवाल, जिला सह-संयोजक अरुण अग्रवाल, जिला सह-संयोजक पीसी जैन, वीरेंद्र गोयल, अजीत यादव, गनपत पांचाल, मंदीप गोयल, विक्की बंसल, इशांत अग्रवाल, सचिन जैन, मोहित जैन, अंकुश कुंद्रा, दीपक यादव, संदीप शर्मा, प्रदीप गुप्ता, राजकुमार आहुजा, सत्यनारायण कादयान, प्रमोद गुप्ता, आरएल गर्ग आदि मौजूद रहे। व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम की जनता से रोड शो के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत ङ्क्षसह रूबरू होंगे। जनता से वोटों की अपील करेंगे। इसलिए हम सबको इस रोड को कामयाब बनाने के लिए अपना भरपूर सहयोग देना है। अधिक से अधिक कार्यकर्ता साथी इस रोड शो में शामिल होकर व्यापारियों, दुकानदारों तक भाजपा की नीतियों, भाजपा के चुनावी घोषणापत्र की बातें पहुंचाएंगे। नवीन गोयल ने कहा कि मतदान का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। पांच दिन मतदान में बाकी हैं। हम सबने अभी तक जोर-शोर से पूरी मेहनत के साथ भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत ङ्क्षसह के समर्थन में चुनाव प्रचार किया है। पूरे हरियाणा में व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश, जिला कार्यकारिणी के अलावा सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने व्यापारियों, दुकानदारों के बीच जाकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। बाजारों से फीडबैक भी मिला है कि व्यापारी वर्ग पूरी तरह से भाजपा को समर्थन देंगे। व्यापारियों को केंद्र व हरियाणा सरकार ने काफी लाभ दिए हैं। उनकी समस्याओं का समाधान किया है। ऐसे में व्यापारी वर्ग भाजपा के साथ है। नवीन गोयल ने कहा कि 25 मई को चुनाव के दिन हम सभी को सुबह चुनाव शुरू होने से तक संपन्न होने तक पूरी शिद्दत से काम करना है। अधिक से अधिक वोट भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के लिए पोल हों, ऐसी मेहनत करनी है। जनता के साथ अपना जुड़ाव कम नहीं होने देना। जनता जनार्दन के आशीर्वाद से ही हम सबके वरिष्ठ नेता राव इंद्रजीत सिंह राजनीति के क्षेत्र में मजबूत हुए हैं। जनता ने सदैव उनका साथ दिया है। इस बार भी गुरुग्राम लोकसभा से राव इंद्रजीत सिंह ही चुनाव मैदान में हैं। भाजपा की टिकट पर लगातार चौथी बार उन्हें सांसद बनाकर गुरुग्राम की जनता इतिहास बनाएगी।

-रोड शो की तैयारियों को लेकर नवीन गोयल ने ली बैठक

गुरुग्राम। गुडग़ांव लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह का मंगलवार को गुरुग्राम में भव्य रोड शो होगा। इसकी तैयारियों को लेकर व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रमुख नवीन गोयल ने सेक्टर-17 स्थित माधव सेवा केंद्र में साथी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

इस अवसर पर जिला संयोजक रोशन लाल अग्रवाल, जिला सह-संयोजक अरुण अग्रवाल, जिला सह-संयोजक पीसी जैन, वीरेंद्र गोयल, अजीत यादव, गनपत पांचाल, मंदीप गोयल, विक्की बंसल, इशांत अग्रवाल, सचिन जैन, मोहित जैन, अंकुश कुंद्रा, दीपक यादव, संदीप शर्मा, प्रदीप गुप्ता, राजकुमार आहुजा, सत्यनारायण कादयान, प्रमोद गुप्ता, आरएल गर्ग आदि मौजूद रहे। व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम की जनता से रोड शो के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत ङ्क्षसह रूबरू होंगे। जनता से वोटों की अपील करेंगे। इसलिए हम सबको इस रोड को कामयाब बनाने के लिए अपना भरपूर सहयोग देना है। अधिक से अधिक कार्यकर्ता साथी इस रोड शो में शामिल होकर व्यापारियों, दुकानदारों तक भाजपा की नीतियों, भाजपा के चुनावी घोषणापत्र की बातें पहुंचाएंगे। नवीन गोयल ने कहा कि मतदान का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। पांच दिन मतदान में बाकी हैं। हम सबने अभी तक जोर-शोर से पूरी मेहनत के साथ भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत ङ्क्षसह के समर्थन में चुनाव प्रचार किया है। पूरे हरियाणा में व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश, जिला कार्यकारिणी के अलावा सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने व्यापारियों, दुकानदारों के बीच जाकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। बाजारों से फीडबैक भी मिला है कि व्यापारी वर्ग पूरी तरह से भाजपा को समर्थन देंगे। व्यापारियों को केंद्र व हरियाणा सरकार ने काफी लाभ दिए हैं। उनकी समस्याओं का समाधान किया है। ऐसे में व्यापारी वर्ग भाजपा के साथ है। नवीन गोयल ने कहा कि 25 मई को चुनाव के दिन हम सभी को सुबह चुनाव शुरू होने से तक संपन्न होने तक पूरी शिद्दत से काम करना है। अधिक से अधिक वोट भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के लिए पोल हों, ऐसी मेहनत करनी है। जनता के साथ अपना जुड़ाव कम नहीं होने देना। जनता जनार्दन के आशीर्वाद से ही हम सबके वरिष्ठ नेता राव इंद्रजीत सिंह राजनीति के क्षेत्र में मजबूत हुए हैं। जनता ने सदैव उनका साथ दिया है। इस बार भी गुरुग्राम लोकसभा से राव इंद्रजीत सिंह ही चुनाव मैदान में हैं। भाजपा की टिकट पर लगातार चौथी बार उन्हें सांसद बनाकर गुरुग्राम की जनता इतिहास बनाएगी।

Related posts

ONGC Ltd shines at the Governance Now PSU Awards!

Newsmantra

Hospitality Industry Scaling New Heights with Modern Technology

Newsmantra

Dr Alka Mittal Highlights Value-Driven Young Women Leadership at Vibrant Indian National Power Grid Conference

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More