newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
PSU Mantra

सुरंग में फसे 41 मजदूरों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है भारतीय मजदूर संघ- योगेश शर्मा

सुरंग में फसे 41 मजदूरों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है भारतीय मजदूर संघ- योगेश शर्मा

आज दिनांक 21 नबम्बर 2023 को मीडिया को जारी ब्यान में भारतीय मजदूर संघ की औधोगिक ईकाई भारतीय प्राईवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि आज 10 दिन बीतने के बाद भी 41 मजदूरों को बाहर निकालने में सरकारे कामयाब नही हो सकी है। जो कही ना कही 41 मजदूरों और उनके परिवार के लिए भी संकट का समाचार है। साथ ही आज जो फुटेज सामने आई है उससे कही ना कही उन्हे राहत जरूर मिली है।

आज जिस प्रकार देश में विकास किया जा रहा है, उसमें बहुत बडी हिस्सेदारी मजदूर श्रमिको की रही है, लेकिन जिस प्रकार उत्तरकरशी की सुरंग में फसे हुए 41 मजदूरों को पिछले 10 दिनों में भी बाहर नही निकाला गया, जो कही ना कही उस व्यवस्था पर सवालियां निशान लगाता है, जो ऐसे निर्माण के समय सभी व्यवस्थाओं की बात करते है, वो लोग और कम्पनी अब अपाहिज बने दिखाई दे रहे है।

योगेश शर्मा ने कहा कि सुरंग में फसें 41 मजदूरों को जल्द से जल्द बाहर निकालने के लिए केन्द्र सरकार और राज्य सरकार को हर संभव प्रयास करके उन्हे व उनके परिवारों को नया जीवन देने का काम करना चाहिए। बीतते पल के साथ मजदूरों के परिवारों के लोग भी घुट घुट कर जीने को मजबूर हो रहे है।

योगेश शर्मा ने कहा कि हर बार हादसा होने के बाद ही हमें चेतना आती है, हम पहले से क्यो नही तैयारी करते है। अगर हम अपनी गलतियों से ही सिखते रहेंगे तों इसके लिए ना जाने देश को कितने श्रमिकों की जान गंवानी पड़ेगी।

योगेश शर्मा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ का एक एक कार्यकर्ता इस दुख की घड़ी में मजदूर साथियों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ खड़े है। योगेश शर्मा ने कहा कि अगर दो दिनों में 41 मजदूरों को बाहर नही निकाला गया तों आने वाली 24 नवम्बर को श्री गुरू तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त महोदय के नाम ज्ञापन सौपकर मजदूरों को बचाने की आवाज बुलंद करेंगे। योगेश शर्मा ने कहा कि देश के सभी श्रमिक संगठनों को 41 मजदूरों की जान बचवाने के लिए आगे आना चाहिए।

Related posts

SJVN CMD Administers Integrity Pledge to the Employees

Newsmantra

Shri Biranchi Das Given Additional Charge as Director (HR) of MCL

Newsmantra

CMD, REC called upon Sh. Manohar Lal, Union Minister of Power

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More