newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Business

भारत के उद्योगों से सहयोग और सामूहिक विकास के लिए पीएफटीआई और एसएमएयू के बीच ऐतिहासिक करार

भारत के उद्योगों से सहयोग और सामूहिक विकास के लिए पीएफटीआई और एसएमएयू के बीच ऐतिहासिक करार

व्यापार और उद्योग के उत्थान के लिए पीएफटीआई ने एमओयू पर किया हस्ताक्षर

 पीएफटीआई के चेयरमैन दीपक मैनी ने उत्तराखंड के राजभवन में महामहिम राज्यपाल की उपस्थिति में एमओयू पर किए हस्ताक्षर

गुरुग्राम। उत्तराखंड स्थित राजभवन में सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (एसएमएयू) की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की उपस्थिति में प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) और एसआइडीसीयूएल मैन्यूफैक्चिरिंग एसोसिएशन (एसएमएयू) के बीच भारत में व्यापार तथा उद्योगों से सहयोग और सामूहिक विकास के उद्देश्य से एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया। पीएफटीआई की ओर से समझौता पत्र पर चेयरमैन दीपक मैनी ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने कहा कि देश के विकास में उद्योगपतियों का अहम योगदान है। उद्योगपति जहां आर्थिक विकास को गति देते हैं, वहीं रोजगार के नए अवसरों का भी सृजन करते हैं। उत्तराखंड के राजभवन में आयोजित उद्योगपतियों के सम्मान समारोह में प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने अहम भूमिका निभाई।

व्यापारिक तथा औद्योगिक सामूहिक विकास को लेकर सहयोग के मूल विश्वास के प्रति प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने जोर दिया। इस दिशा में यह एमओयू एक यादगार साझेदारी की शुरुआत है। एक दूरदर्शी कदम उठाते हुए पीएफटीआई ने हिमालय की गोद में बैठे उत्तराखंड के शीर्ष औद्योगिक एसोसिएशन एसआईडीसीयूएल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के साथ इसके आर्थिक प्रभाव और मजबूती को ध्यान में रखते हुए यह समझौता किया है। आज के दौर में संयुक्त प्रयास से प्रभावी परिणाम मिलते हैं। दीपक मैनी ने कहा कि यह एमओयू हमारे उद्देश्यों को प्राप्त करने की दिशा में गतिमान प्रभाव दिखाने में सक्षम है। आपसी सहयोग और समन्वय से व्यापार और उद्योग के हित को स्थापित करने, व्यापारिक नेटवर्क को बढ़ाने, सक्रिय सूचना तंत्र, एक दूसरे के साथ अनुसंधान कार्यों को साझा करना औद्योगिक गतिविधियों में मजबूत आपसी सहयोग, व्यापार वृद्धि की दिशा में ठोस प्रयास तकनीकी विशेषज्ञता के संवर्धन उद्यमशील नेटवर्क को बढ़ावा देने और बौद्धिक संपदा के संरक्षण की दिशा में यह करार औद्योगिक पुनर्जागरण की दिशा में कदम बढ़ाने वाला होगा।

इस मौके पर उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल ने इस अभूतपूर्व पहल की सराहना की और आशा व्यक्त किया कि यह अपने उद्देश्य में पूर्ण सफल होगा। उन्होंने दोनों संगठनों को अपनी शुभकामनाएं दीं। माननीय राज्यपाल के प्रति टीम पीएफटीआई ने भारतीय परंपराओं से ओतप्रोत कार्यक्रम के आयोजन के लिए एसएमएयू के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। पीएफटीआई प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चेयरमैन दीपक मैनी ने किया। इस प्रतिनिधिमंडल में पीएफटीआई के वाइस चेयरमैन डॉ. एस.पी. अग्रवाल, निदेशक अधिवक्ता आरएल शर्मा, निदेशक डॉ. अंशुल ढींगरा, पीएफटीआई गुरुग्राम के अध्यक्ष पी.के. गुप्ता और गुरुग्राम के महासचिव राकेश बत्रा उपस्थिति रहे। वहीं एसएमएयू के अध्यक्ष हरिंद्र गर्ग महासचिव राज अरोड़ा सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

AIR INDIA EXPRESS ANNOUNCES EXCLUSIVE ARMY DAY SALE WITH FLAT 50% OFF FLIGHTS

Newsmantra

Alibaba Cloud and edForce Join Forces to Accelerate Cloud Talent in India’s Growing Digital Economy

Newsmantra

Godrej Interio Delivers State-of-the-Art Office Space for Income Tax Appellate Tribunal (ITAT) in New Delhi

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More