newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Research and Education

विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ लोगों को इलाज की भी बेहतर सुविधा मिले, सीनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री-सह-कुलाधिपति का अधिकारियों को निर्देश

विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ लोगों को इलाज की भी बेहतर सुविधा मिले

पटना। मुख्यमंत्री-सह-कुलाधिपति बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से जुड़े अधिकारी मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण करते रहें। वहां अच्छे ढंग से पढ़ाई और चिकित्सा कार्य की सुविधा बनी रहे, इसका ध्यान रखें। हमलोगों ने राज्य में कई मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों की स्थापना कराई है जिससे विद्यार्थियों को चिकित्सा की पढ़ाई के साथ-साथ राज्य के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलती रहे।

सोमवार को एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के सीनेट की पहली बैठक मुख्यमंत्री-सह-कुलाधिपति नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने एक जुलाई-2022 को बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना कराई ताकि राज्य में मेडिकल की पढ़ाई और बेहतर तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नये भवन का निर्माण भी जल्द शुरू कराएं। इस भवन को काफी बेहतर ढंग से बनाएं। इससे पहले बैठक में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार विमलेश कुमार झा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी कुलाधिपति को दी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, स्वास्थ्य सह पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, वित्त विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह, बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसएन सिन्हा, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

NSDC, IIT Mandi and NCU Gurugram collaborate to offer B.Tech course in semiconductor design and Technology 

Newsmantra

बच्चों को अच्छे-बुरे का ज्ञान कराना बहुत जरूरी: एसएचओ अजय कुमार

Newsmantra

Greenwood High Celebrates International Yoga Day with Parents and Students in a Spirit of Wellness and Unity

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More