newsmantra.in l Latest news on Politics, World, Bollywood, Sports, Delhi, Jammu & Kashmir, Trending news | News Mantra
Delhi

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अगले साल 1 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा.

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के सीईओ अरुण वीर सिंह ने कहा है कि यह एयरपोर्ट अगले साल 1 अक्टूबर (Noida international airport opening date ) से शुरू हो जाएगा. शुरू होने के साथ ही इसकी क्षमता रोजाना 50 लाख यात्रियों की होगी. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण जून 2021 में शुरू हुआ था. इसे ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी की ओर से टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा बनाया जा रहा है. ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी को ही 40 साल तक इसे चलाने का ठेका हासिल हुआ है. यह पूरी तरह से एफडीआई प्रोजेक्ट है. इसका निर्माण कार्य 1095 दिन, यानी 3 साल में पूरा होने की पूरी उम्मीद है.

सभी इंटरनेशनल, घरेलू और कार्गो फ्लाइट्स पहले दिन से इस एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी. इस एयरपोर्ट का पहला चरण 30 सितंबर, 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है. इसे जेवर एयरपोर्ट (jewar airport) भी कहा जाता है.

Related posts

GRSE inks MoU with KEL for the Development of Light Weight Bailey Bridges

Newsmantra

Govt appoints new CVOs in PSUs

Newsmantra

The Centre was not moving forward on the privatization of the Visakhapatnam Steel Plant” – Union Minister Faggan Singh Kulaste

Newsmantra

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More